बिलासपुर। कांग्रेस ने छत्तीसगढ़ विधानसभा के पूर्व उपाध्यक्ष, मध्यप्रदेश राज्य परिवहन के पूर्व उपाध्यक्ष, छत्तीसगढ़ स्टेट इंडस्ट्रियल विकास निगम के पूर्व अध्यक्ष और सीपत–बेलतरा विधान सभा क्षेत्र से चार बार के पूर्व विधायक, भाजपा के आधार स्तम्भ बद्री धर दीवान के निधन पर श्रद्धांजलि दी। प्रदेश उपाध्यक्ष अटल श्रीवास्तव, अपैक्स बैंक अध्य्क्ष बैजनाथ चन्द्राकर, शहर अध्यक्ष प्रमोद नायक, ज़िला अध्यक्ष विजय केशरवानी, संसदीय सचिव श्रीमति रश्मि आशीष सिंह, विधायक शैलेश पांडेय, महापौर रामशरण यादव, ज़िला पंचायत अध्यक्ष अरुण सिंह चौहान, प्रदेश सचिव राजेन्द्र शुक्ला, सभापति शेख नजीरुद्दीन, प्रदेश प्रवक्ता अभय नारायण राय, प्रदेश महामंत्री अर्जुन तिवारी, प्रदेश सचिव आशीष सिंह, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष भुवनेश्वर यादव, पूर्व शहर अध्यक्ष विजय पांडेय, प्रदेश सचिव महेश दुबे, पूर्व शहर अध्यक्ष नरेंद्र बोलर, शहर प्रवक्ता ऋषि पांडेय ने भावभीनी श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि स्व बद्री धर दीवान जी एक सामाजिक, राजनीतिक व सैद्धांतिक व्यक्ति थे, उन्होंने विषम परिस्थिति में भी भाजपा का साथ नही छोड़ा, बिलासपुर जिले में भाजपा को संघर्ष करते हुए फर्श से अर्श पहुँचाया, उनमें संगठन की अद्भुत क्षमता थी। लोकसभा और विधान सभा के अनेक चुनाव लड़े, चार बार सीपत-बेलतरा क्षेत्र का प्रतिनिधित्व किया, ब्राम्हण समाज के कोई भी कार्यक्रम हो उसमे बढ़चढ़ भाग लेते थे। बिलासपुर में परशुराम जयंती शोभा यात्रा करने वाले में से एक थे। विधायक के तौर पर अपने क्षेत्र में अनेक विकास के कार्य कराए। उनकी लम्बी राजनीतिक व सामाजिक जीवन में कभी भी आरोप नही लगा, उन्होंने हमेशा राजनीतिक शुचिता को सर्वोपरि रखा। उनका निधन अपूरणीय क्षति है, ईश्वर मृतात्मा को अपने श्रीचरणों स्थान प्रदान करे।
00 महापौर ने जताया शोक
बीजेपी के वरिष्ठ नेता छत्तीसगढ़ विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष बद्रीधर दीवान जी के निधन के समाचार से मुझे दुख पहुंचा है, क्योंकि जिस तरह की राजनीति और समाज मे उनका योगदान रहा उसे भुलाया नही जा सकता ,अपनी पार्टी के कार्यकर्ताओं का ध्यान रखने वाले ऐसे नेता विरले होते है।जनसंघ के समय से पार्टी का झंडा ऊंचा करने वाले दीवान जी के प्रति मै अपनी सच्ची श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं ,ईश्वर उनके परिवार को दुख सहने की शक्ति दे।
रामशरण यादव महापौर नगर निगम बिलासपुर
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरSeptember 22, 2026नयनतारा शर्मा कॉलेज पंधी के NSS दल द्वारा सेवा संकल्प अभियान के तहत नुक्कड़ नाटक का आयोजन
बिलासपुरSeptember 22, 2026गणेश पंडाल में बवाल, एक की हत्या 3 घायल, 1 नाबालिग समेत 13 गिरफ्तार
बिलासपुरSeptember 21, 2026कोयला व्यापारी को लोहा व्यापारी ने लगाया ढाई करोड़ का चूना, आरोपी गिरफ्तार
बिलासपुरSeptember 21, 2026एक साथ 3 चोरी का खुलासा, 4 गिरफ्तार, 1 किलो चांदी, 12 ग्राम सोना समेत 5 लाख का माल जप्त
