आईजी ने कोरोना के दौरान पूर्ण समर्पण से ड्यूटी करने वाले जवानों को किया पुरस्कृत

बिलासपुर। रेंज के आईजी इन दिनों जिलों में घूम-घूम कर लॉक डाउन में ड्यूटी कर रहे जवानों का हौसला बढ़ा रहे है। समर्पण के साथ ड्यूटी करने वाले जवानों को वो इनाम भी दे रहे है। अभी तक 19 जवानों को नगद पुरस्कार दे चुके है।

बिलासपुर रेंज के आईजी रतनलाल डांगी ने कोरोना महामारी की रोकथाम लॉकडाउन के दौरान सौंपी गई ड्यूटी एवं कार्यों का निर्वहन, रात-दिन लगन और समर्पण से करने वाले 19 पुलिसकर्मियों को उत्साहवर्धन के लिए अपनी ओर से, नगद पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया है। आईजी द्वारा जिन पुलिसकर्मियों को सम्मानित किया गया है। उनमें आरक्षक 874 विजय कुमार जांगड़े और आरक्षक 1183 गणेश पैकरा, 354 अमर पटेल, 1315 राजू जगत, 853 धर्मेंद्र मार्बल, 427 गणेश लाश्कर, 1348 सुनील दिवाकर, 1328 बसंत दास मानिकपुरी, 865 उमेश कश्यप, 32 महेश राम, 482 उमेश वैष्णव, 55 अमर राजपूत और 545 देवराज लासर को पांच-पांच सौ रुपए का नगद पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। वहीं सैनिक 211 मुनारी यादव, सैनिक 266 चेतराम डडसेना और सैनिक कुलदीप लकड़ा को चार-चार सौ का पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया है। इसी तरह प्रमुख आरक्षक 126 जगदीश अजय, 313 रजेटलाल यदु को ₹650 नगद इनाम देकर सम्मानित किया गया। वहीं सहायक उप निरीक्षक धूरे दास को ₹750 का नगद पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। इन सभी पुरस्कृत और सम्मानित कर्मचारियों को आई जी के द्वारा कल रेंज भ्रमणऔर निरीक्षण के दौरान उनका हौसला और उत्साह बढ़ाने के लिए यह सम्मान प्रदान किया गया।

Author Profile

नीरजधर दीवान /संपादक - मोबाइल नंबर 8085229794
नीरजधर दीवान /संपादक - मोबाइल नंबर 8085229794

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *