बिलासपुर। शहर में कोरोना संक्रमितों को उपचार में किसी तरह की समस्या न हो और गम्भीर मरीज को समय रहते बिस्तर मिल जाए इस लिया महापौर ने अपने निधि से जिला आयुर्वेद चिकित्सालय सरकंडा में 4० ऑक्सीजन बिस्तरो का वार्ड तैयार करवाया है।


गुरुवार को महापौर रामशरण यादव , नगर निगम आयुक्त अजय त्रिपाठी सरकंडा स्थित जिला आयुर्वेद चिकित्सालय में निरीक्षण के लिए पहुचे इस दौरान महापौर ने क्रीड़ाई संस्था और सिधी समाज के देवी दास वाधवानी व डीडी बजाज की सहियोग से नए बने कोविड़ अस्पताल में 25 जम्बो ऑक्सीजन सिलेंडर उपलब्ध कराया। इस दौरान महापौर ने जिला आयुर्वेद चिकित्सालय का निरीक्षण करते हुए वहाँ के डॉक्टरों से जानकारी ली डॉक्टरों ने बताया कि वर्तमान में यहाँ 15 मरीजो का उपचार किया जा रहा है। सिलेंडर मिलने के बाद अब सुविधा और बढ़ेगी महापौर ने अपने निधी से 12 लाख रुपए ऑक्सीजन पाईप लाईन विस्तर के लिए जारी किया। और डाक्टरो से कहा कि किसी भी प्रकार की जरूरत होने पर बताए नगर निगम बिलासपुर कोरोना के इलाज में पूरा सहियोग करेगा इस दौरान क्रीड़ाई के अध्यक्ष अजय श्रीवास्तव, चीफ इंजीनियर सुधीर गुप्ता, कार्यपालन यंत्री अनुपम तिवारी, आयुर्वेद चिकित्सालय के प्रचार्य डॉ रक्षपाल गुप्ता, डॉ. सौरभ शर्मा, डॉ. समीर तिवारी सहित अन्य मौजूद रहे।
00 होम आईसोलेशन कंट्रोल रुम का किया निरीक्षण
कोरोना संक्रमित होम आइसोलेशन में रह रहे मरीजो से टेलीफोनिक सम्पर्क कर उनके हालचाल और उनके समस्याओ के निवारण के लिए सरकंडा स्थित कन्या शाला में बनाये गए कंट्रोल रूम का गुरुवार को महपौर रामशरण यादव व निगम आयुक्त अजय त्रिपाठी ने निरीक्षण किया। स्वास्थ्य विभाग के साथ महिला बाल विकास और शिक्षा विभाग के कर्मचारी अपनी सेवा दे रहे है जो समय- समय पर मरीजो से बात कर मरीजो का हाल जान रहें महापैर ने कर्मचारियों से कहा कि संक्रमित होने के बाद कई लोग घबरा रहें थ्ो। आपसे बातचीत कर वो संतुष्ट हो रहें है। आपलोगो के सहियोग से मरीजों को मारल स्पोर्ट मिल रहा है। इस दौरान महापौर यादव ने रजिस्टर भी देखी जिसमें मरीजों के बारे में जानकारी रखी जा रही है। साथ ही महापौर ने 1०० ऑक्सीमीटर उपलब्ध कराने की बात कही इन ऑक्सीमीटर को उपयोग होम आईसोलेशन में रह रहें मरीजों के इलाज के लिए उपयोग में लाया जाएगा।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरAugust 8, 2026उप मुख्यमंत्री की बैठक में चार अधिकारी नदारत, शो-कॉज नोटिस, सड़क के बीच में बिजली का खंभा, भड़के मंत्री
बिलासपुरAugust 8, 2026पहले का टू लेन सड़क 138 करोड़ में बनेगा, 2 लेन का एक्सटेंशन 21 करोड़ में बनेगा, गजब का गुणा – भाग है मंत्री जी
बिलासपुरAugust 7, 2026शिव महापुराण कथा में उमड़ रही श्रद्धालुओं की अपार भीड़, तीन घंटे की लगातार बारिश के बाद भी नहीं डिगा भक्तों का उत्साह, चौथे दिन पंडाल पड़ा छोटा
बिलासपुरAugust 7, 2026प्रशिक्षु IPS पर लगे 1 करोड़ रिश्वत लेने का आरोप, CBI कोर्ट ने DGP से मांगी रिपोर्ट, 11 अगस्त को होगी सुनवाई
