बिलासपुर। कोरमी में 9 लोगों की मौत के बाद होमियोपैथी डॉक्टर को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। दूसरी ओर नेता प्रतिपक्ष धरम लाल कौशिक मृतकों के परिजन से मिलने के लिए कोरमी पहुंच गए है और परिजन से मिलकर अपनी संवेदना प्रकट की है।

कोरमी की घटना ने पूरे प्रदेश को हिलाकर रख दिया है। पुलिस और प्रशासन में हड़कंप मचा हुआ है। भारी दबाव के बीच सिरगिट्टी पुलिस ने मुनिया माता क्लिनिक चलाने वाले डॉ एस आर चक्रवर्ती को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने डॉक्टर के खिलाफ धारा 304 गैर इरादतन हत्या और नर्सिंग होम एक्ट की धारा 12 ओर 13 के तहत अपराध पंजीबद्ध किया है। बताया जा रहा है की सारे मृतक उन्ही के दिए दवा को महुए की शराब में मिलाकर पी गए थे। इधर पुलिस की करवाई चल रही इसी बीच क्षेत्र के विधायक धरम लाल कौशिक भी कोरमी पहुंच गए हैं। उन्होंने मृतक परिवार के वालों से मिलकर अपनी संवेदना प्रकट की है।
गौरतलब है कि मंगलवार से कोरमी में मौत का तांडव चल रहा है। यहां पर एक के बाद एक 9 लोगों की मौत हो चुकी है। दरअसल गांव में धुरी समाज के कुछ युवक महुए की शराब में होमियोपैथी दवा मिलाकर पी गए थे। इसके बाद से उन सबकी तबियत बिगड़ने लगी थी। हालत बिगड़ने पर सबको अपोलो अस्पताल में भर्ती जरिया गया था। अस्पताल में इलाज चल ही रह था कि धीरे-धीरे सबकी मौत होने लगी। मंगलवार और बुधवार की रात तक 9 लोगो की मौत हो चुकी है। जिसमें (1) ) कमलेश धुरी पिता बालदू 32, ,(2) अक्षय धुरी पिता पुन्नीराम 21, (3) समारू धुरी पिता गजानंद 25, (4) राजेश धुरी पिता दशरथ 21, (5) कैलाश धुरी पिता मंगलू 50,(6)रामदयाल उर्फ छोटू 50 (7) दीपक धुरी पिता गंगाराम 25, (8)खेमचंद धुरी पिता रामलाल 45, (9) श्रीराम धुरी पिता मोहित धुरी 50 वर्ष शामिल है। जबकि 4 लोगों की अभी भी अस्पताल में इलाज चल रहा है।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरSeptember 22, 2026नयनतारा शर्मा कॉलेज पंधी के NSS दल द्वारा सेवा संकल्प अभियान के तहत नुक्कड़ नाटक का आयोजन
बिलासपुरSeptember 22, 2026गणेश पंडाल में बवाल, एक की हत्या 3 घायल, 1 नाबालिग समेत 13 गिरफ्तार
बिलासपुरSeptember 21, 2026कोयला व्यापारी को लोहा व्यापारी ने लगाया ढाई करोड़ का चूना, आरोपी गिरफ्तार
बिलासपुरSeptember 21, 2026एक साथ 3 चोरी का खुलासा, 4 गिरफ्तार, 1 किलो चांदी, 12 ग्राम सोना समेत 5 लाख का माल जप्त
