बिलासपुर। अरपापार लिंगियाडीह वेयर हाउस में चोरी छिपे जिम चल रहा था। जब पुलिस की टीम वहां पहुंची तो 20 लोग कसरत कर रहे थे। पुलिस ने जिम संचालक समेत कसरत करने वालों के खिलाफ जुर्म दर्ज कर लिया है। पुलिस ने तीन किराना ब्यावसाइयों के खिलाफ भी कार्रवाई की है।

जिले मे दिनांक 15 मई तक लॉकडाउन प्रभावशील है। थाना क्षेत्र में लॉकडाउन का पालन कराने के लिये सरकंडा पुलिस लगातार प्रयास कर रही है। समय समय पर लॉकडाउन के उल्लंघन करने वालो पर वैधानिक कार्यवाही भी की जा रही है। इसके बावजूद भी कुछ दुकानदार – व्यवसायी लॉकडाउन की शर्तो का उल्लंघन कर व्यवसाय संचालित कर रहे हैं। इसी कड़ी में आज सरकंडा पुलिस की टीम को सूचना मिली कि लिंगियाडीह वेयर हाउस के सामने स्थित फिटनेस जोन जिम का संचालक चोरी छिपे जिम का संचालन कर रहा है। जिम में बहुत भीड – भाड है। सूचना पर तत्काल थाना प्रभारी जय प्रकाश गुप्ता के नेतृत्व मे टीम बनाकर रेड कार्यवाही की गई। कार्यवाही के दौरान पाया गया कि लिंगियाडीह स्थित फिटनेस जोन जिम खुला है तथा जिम में काफी संख्या में लोग उपस्थित है। जिम संचालक द्वारा भीड़भाड़ इकठ्ठा कर चोरी छिपे जिम संचालितकर लॉक डाउन के नियमों का उल्लंघन किया जा रहा है। आरोपी जिम संचालक मनोज वर्मा एवं उपस्थित 20 अन्य आरोपियो के विरूद्ध लॉक डाउन के नियमों का उल्लंघन करने पर अपराध पंजीबद्ध किया गया हैं। इसी तारतम्य में सरकंडा पेट्रोलिंग टीम द्वारा चांटीडीह , नूतन चौक , सीपत चौक में किराना दुकान संचालको द्वारा दुकान खोलकर सामान बिकी करते पाये जाने से तीन किराना दुकान संचालको के विरूद्ध पृथक -पृथक अपराध पंजीबद्ध किया गया है। इस तरह सरकंडा पुलिस टीम द्वारा 01 जिम संचालक 03 किराना व्यवासायी सहित कुल 24 आरोपियो के विरूद्ध धारा 269,270 भादवि का पृथक – पृथक अपराध पंजीबध्द किया गया है।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरSeptember 22, 2026नयनतारा शर्मा कॉलेज पंधी के NSS दल द्वारा सेवा संकल्प अभियान के तहत नुक्कड़ नाटक का आयोजन
बिलासपुरSeptember 22, 2026गणेश पंडाल में बवाल, एक की हत्या 3 घायल, 1 नाबालिग समेत 13 गिरफ्तार
बिलासपुरSeptember 21, 2026कोयला व्यापारी को लोहा व्यापारी ने लगाया ढाई करोड़ का चूना, आरोपी गिरफ्तार
बिलासपुरSeptember 21, 2026एक साथ 3 चोरी का खुलासा, 4 गिरफ्तार, 1 किलो चांदी, 12 ग्राम सोना समेत 5 लाख का माल जप्त
