बिलासपुर। कांग्रेस की जिला अध्यक्ष विजय केशरवानी के लघु भ्राता अजय केशरवानी की 5 मई की रात में कोरोना से निधन हो गया। कोरोना प्रोटोकाल के अनुसार उनका अंतिम संस्कार किया गया। उनके निधन पर कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने गहरा दुख ब्यक्त करते हुए श्रद्धांजलि दी है।
शहर के युवा व्यवसायी अजय केशरवानी के असामायिक निधन पर कांग्रेसजनों ने श्रद्धांजलि दी । कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष अटल श्रीवास्तव,अपैक्स बैंक अध्य्क्ष बैजनाथ चन्द्राकर , शहर अध्यक्ष प्रमोद नायक ,संसदीय सचिव श्रीमति रश्मि आशीष सिंह, विधायक शैलेश पांडेय,महापौर रामशरण यादव, ज़िला पंचायत अध्यक्ष अरुण सिंह चौहान, प्रदेश सचिव राजेन्द्र शुक्ला,सभापति शेख नजीरुद्दीन ,प्रदेश प्रवक्ता अभय नारायण राय,प्रदेश महामंत्री अर्जुन तिवारी,प्रदेश सचिव आशीष सिंह ,पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष भुवनेश्वर यादव,पूर्व शहर अध्यक्ष विजय पांडेय,प्रदेश सचिव महेश दुबे,पूर्व शहर अध्यक्ष नरेंद्र बोलर एवं शहर प्रवक्ता ऋषि पांडेय ने भावभीनी श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि अजय केशरवानी एक युवा, होनहार और शहर के सफल व्यवसायी थे।उन्होंने अपनी लगन और व्यवसाय के प्रति समर्पण के चलते व्यवसाय को एक नई ऊंचाई दी।, अजय केशरवानी एक संभावनाओं का नाम था,जिसने जो ठाना उसे पूरा किया , अजय केशरवानी कोरोना महामारी से लगभग 15 दिनों से लड़ रहे थे। नियति ने अपना खेल कर दिया।अजय केशरवानी अन्तोगत्वा जीवन–मृत्यु के संघर्ष में हार गए और 6 मई की रात्रि में मृत्यु ने उन्हें अपने आगोश में ले लिया , अजय केशरवानी अपने परिवार के कर्ताधर्ता थे ,परिवार की धुरी थे। जिससे परिवार संचालित होता था। वे परिवार के छोटे–बड़े का ख्याल रखते और उनकी आवश्यकताओं की आपूर्ति करने के साथ ही ,व्यवसाय को संचालित करना ,अजय के बड़ा भाई विजय केशरवानी राजनीति में होने के कारण परिवार या व्यवसाय को ज्यादा वक्त नही दे पाते थे। और पूरी जिम्मेदारी अजय के कंधों पर ही रहती थी। , अजय की परिवार के प्रति जिम्मेदारी और भूमिका एक पिता से कम नही थी।,उनका असमय इस दुनिया से चले जाना परिवार के लिए, कांग्रेस के लिए, इष्ट-मित्रो के लिए अपूरणीय क्षति है । कांग्रेस परिवार अपनी संवेदनाये प्रगट करता है ,और ईश्वर से प्रार्थना करता है कि मृतात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान प्रदान करे एवं उनके परिवार को इस दुख की कठिन बेला को सहन करने की असीम शक्ति प्रदान करे ।ओमशान्ति ओमशान्ति ओमशान्ति ।।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरMay 7, 2026मंत्रालय में नौकरी लगाने के नाम पर 23 लाख रुपए की ठगी, फर्जी नियुक्तिपत्र भी दिया, कैसे खुली पोल…, पढ़े खबर…
बिलासपुरMay 6, 2026पत्नी को खार लेकर गया और जबरदस्ती चूहामार दवा खिला दिया, चरित्र पर करता था संदेह
बिलासपुरMay 3, 2026मोपका में युवक की हत्या, 3 आरोपी और 2 नाबालिग गिरफ्तार, क्या है हत्या का कारण…, पढ़े खबर…
बिलासपुरMay 3, 2026जेल जा सकते है चार अधिवक्ता, अग्रिम जमानत आवेदन खारिज, फर्जी दस्तावेज पेश कर मुआवजा के लिए लगा दिया था आवेदन
