बिलासपुर। जिले में विवाह के लिए ली गई सभी अनुमति निरस्त कर दी गई है। जिला प्रशासन ने यह निर्णय कोरोना के चैन को तोड़ने के लिए लिया गया है। जिले के अभी अनुविभागीय अधिकारियों ने इस संबंध में आदेश जारी कर दिए है।
बिलासपुर जिले के सभी अनुविभागों में 8 मई से 15 मई की तिथि तक के लिए पूर्व में जारी किए गए सभी विवाह की अनुमति पत्र निरस्त कर दिए गए हैं। जिले के सभी अनुविभागीय दंडाधिकारियों द्वारा इस बाबत एक आदेश जारी कर अपने अपने क्षेत्र में 8 तारीख से 15 तारीख के बीच की तिथियों के लिए जारी किए गए विवाह अनुमति पत्र निरस्त करने के आदेश जारी कर दिए गए हैं। बिलासपुर में ऐसे ही आदेश जारी हो चुके हैं। बिलासपुर के अलावा तखतपुर और मस्तूरी अनु विभाग में भी वहां के अनुविभागीय दंडाधिकारियों द्वारा उन सभी विवाह अनुमति के आदेश को निरस्त कर दिया है जिनमें 8 मई से 15 मई के बीच विवाह होने तय थे।
जिला प्रशासन द्वारा जिले में लगातार चिंताजनक हो रही कोरोना संक्रमण की स्थिति को देखते हुए संक्रमण की चेन तोड़ने की नीयत से उक्ताशय का निर्णय लिया गया है।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरSeptember 22, 2026नयनतारा शर्मा कॉलेज पंधी के NSS दल द्वारा सेवा संकल्प अभियान के तहत नुक्कड़ नाटक का आयोजन
बिलासपुरSeptember 22, 2026गणेश पंडाल में बवाल, एक की हत्या 3 घायल, 1 नाबालिग समेत 13 गिरफ्तार
बिलासपुरSeptember 21, 2026कोयला व्यापारी को लोहा व्यापारी ने लगाया ढाई करोड़ का चूना, आरोपी गिरफ्तार
बिलासपुरSeptember 21, 2026एक साथ 3 चोरी का खुलासा, 4 गिरफ्तार, 1 किलो चांदी, 12 ग्राम सोना समेत 5 लाख का माल जप्त
