बिलासपुर। जिले की पुलिस अलग-अलग टीम बनाकर 40 से अधिक गांवों में जागरूकता अभियान चलाया। गांव के लोगों को पुलिस ने कोएना महामारी की जानकारी दी और सोशल डिस्टेंसिंग रखने की सलाह दी।

ग्रामीण क्षेत्रों में बढ़ते कोरोना मरीजों की संख्या को देखते हुए पुलिस अधीक्षक बिलासपुर के मार्गदर्शन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण के नेतृत्व में अलग अलग थाना क्षेत्रों में नाकाबंदी कर चेकिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान पुलिस अधीक्षक श्री प्रशांत अग्रवाल ने अपनी टीम के साथ कोटा, बेलगहना और रतनपुर थाना क्षेत्र के सर्वाधिक प्रभावित ग्राम का भ्रमण कर आवश्यक निर्देश दिए। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण रोहित कुमार झा, SDOP कोटा स्नेहिल साहू और डीएसपी निमिषा पांडे के नेतृत्व में ग्रामीण क्षेत्र के सभी थाना प्रभारियों के द्वारा लगभग 15 से अधिक टीमों के साथ सर्वाधिक प्रभावित लगभग 40 गांव का दौरा कर लोगों को कोरोना से संबंधित जानकारी एवं बचाव के बारे में जागरूक किया गया। इस दौरान ग्रामीण जनो को लाउडस्पीकर के माध्यम से जागरूक किया गया। पुलिस अधीक्षक और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण द्वारा विभिन्न थानों में जाकर पुलिसकर्मियों को भी कोरोना से बचाव के संबंध में जानकारी दी गई और उनके समस्याओ के सम्बंध में जानकारी ली गई। यह अभियान इसी प्रकार लगातार जारी रहेगा।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरSeptember 22, 2026नयनतारा शर्मा कॉलेज पंधी के NSS दल द्वारा सेवा संकल्प अभियान के तहत नुक्कड़ नाटक का आयोजन
बिलासपुरSeptember 22, 2026गणेश पंडाल में बवाल, एक की हत्या 3 घायल, 1 नाबालिग समेत 13 गिरफ्तार
बिलासपुरSeptember 21, 2026कोयला व्यापारी को लोहा व्यापारी ने लगाया ढाई करोड़ का चूना, आरोपी गिरफ्तार
बिलासपुरSeptember 21, 2026एक साथ 3 चोरी का खुलासा, 4 गिरफ्तार, 1 किलो चांदी, 12 ग्राम सोना समेत 5 लाख का माल जप्त
