बिलासपुर। जिले में 18 से 44 वर्ष आयु के सभी वर्ग के लोगों का कोविड वैक्सीनेशन आज से प्रारंभ हो गया है। बिलासपुर नगर निगम क्षेत्र में इसके लिये पांच टीकाकरण केन्द्र बनाये गये हैं। कलेक्टर डॉ. सारांश मित्तर ने शहरी स्वास्थ्य केन्द्र तिफरा में बनाये गये टीकाकरण केन्द्र में जाकर व्यवस्था का जायजा लिया।


सभी टीकाकरण केन्द्रों में 18 से 44 वर्ष आयु वर्ग को को-वैक्सीन टीका लगाया जा रहा है। कलेक्टर ने केन्द्र के टीककरण अधिकारी को निर्देशित किया कि टीका लगवाने के लिये आये हुए लोगों को स्पष्ट बतायें कि उन्हें कौन सा टीका लग रहा है और डेढ़ माह बाद उन्हें इसका दूसरा डोज लेने इसी केन्द्र में आना है। उन्होंने केन्द्र में संधारित रजिस्टर का अवलोकन किया। उन्होंने वैक्सीनेशन लगवाने वालों का रजिस्ट्रेशन और उन्हे दी जा रही वैक्सीन को एक ही पंजी में दर्ज करने का निर्देश दिया। इस केन्द्र में 200 टीके लगाने का लक्ष्य दिया गया था। कलेक्टर ने लक्ष्य अनुरूप टीकाकरण के निर्देश दिये। टीकाकरण अधिकारी ने बताया कि इस केन्द्र में दो स्थानों पर टीकाकरण किया गया, जिससे भीड़ न हो और लोग सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करें। उल्लेखनीय है कि नगर-निगम बिलासपुर अंतर्गत 18 से 44 वर्ष आयु वर्ग के लिये पांच टीकाकरण केन्द्र बनाये गये हैं। भीड़ को नियंत्रित करने के लिये अंत्योदय कार्डधारी, बीपीएल कार्ड धारी व सामान्य वर्ग के लोगों के लिये अलग-अलग केन्द्र बनाये गये, जहां पहले आओ, पहले पाओ के आधार पर टीकाकरण किया गया। अन्त्योदय कार्डधारी परिवार के सदस्यों के लिये पं. देवकीनंदन दीक्षित कन्या उच्चतर माध्यमिक शाला तिलकनगर, बीपीएल कार्डधारी के लिये शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक शाला नूतन चौक और सामान्य वर्ग के लिये बर्जेश हायर सेकेन्डरी स्कूल, प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र हेमूनगर व शहरी स्वास्थ्य केन्द्र तिफरा में टीकाकरण केन्द्र बनाये गये हैं।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरSeptember 22, 2026नयनतारा शर्मा कॉलेज पंधी के NSS दल द्वारा सेवा संकल्प अभियान के तहत नुक्कड़ नाटक का आयोजन
बिलासपुरSeptember 22, 2026गणेश पंडाल में बवाल, एक की हत्या 3 घायल, 1 नाबालिग समेत 13 गिरफ्तार
बिलासपुरSeptember 21, 2026कोयला व्यापारी को लोहा व्यापारी ने लगाया ढाई करोड़ का चूना, आरोपी गिरफ्तार
बिलासपुरSeptember 21, 2026एक साथ 3 चोरी का खुलासा, 4 गिरफ्तार, 1 किलो चांदी, 12 ग्राम सोना समेत 5 लाख का माल जप्त
