बिलासपुर। पार्षद विष्णु यादव ने अरपा पार साइंस कॉलेज में APL वालों के लिए वेक्सीन सेंटर खोलने की मांग की है। आयुक्त को लिखे पत्र में उन्होंने आश्चर्य ब्यक्त करते हुए कहा है कि इतने बड़े क्षेत्र में APL वालों के लिए एक भी वेक्सिनेशन सेंटर नही है।
शहर से लेकर गांव तंक लोगों को कोरोना से बचने के लिए वेक्सीन लगाया जा रहा है। इसके लिए अंत्योदय, BPL और APL वालों के लिए अलग-अलग वेक्सीन सेंटर बनाया गया है। APL वालों के लिए जितने भी वेक्सीन सेंटर बनाए गए है वो सभी अरपा के इस पर बनाया गुण है। जिससे अरपा के दूसरी तरफ सरकंडा, चांटीडीह, लिंगियाडीह, राजकिशोर नगर समेत दर्जनों मोहल्ले के लोगों को बड़ी दूरी तय करके टीका लगवाने जाना पड़ रहा है। कई लोगों को बिना टिक लगवाए ही वापस लौटना पड़ रहा है। यही कारण है कि क्षेत्र के पार्षद विष्णु यादव ने साइंस कॉलेज में एक वेक्सिनेशन सेंटर खोलने की मांग की है। आयुक्त से उन्होंने कहा है कि सरकंडा से लेकर मॉपका तक एक भी एपीएल टीकाकरण का सेंटर नहीं है। दोनों ही तरफ से बीच का सेंटर साइंस कॉलेज के आसपास एपीएल वालों का टीकाकरण करने के लिए सेंटर होना चाहिए। बड़े आश्चर्य की बात है इतनी बड़ी आबादी वाले क्षेत्र में एक भी एपीएल वैक्सीनेशन सेंट्रल नहीं है। यहां से हजारों की संख्या में युवा वर्ग वैक्सीन लगवाने लंबी दूरी तय करके दूसरे क्षेत्रों में जा रहे हैं, लेकिन उन्हें वैक्सिंग नहीं लग पा रहा है। कृपया इस क्षेत्र में भी एपीएल वैक्सीनेशन सेंटर खोलने का कष्ट करें।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरSeptember 22, 2026नयनतारा शर्मा कॉलेज पंधी के NSS दल द्वारा सेवा संकल्प अभियान के तहत नुक्कड़ नाटक का आयोजन
बिलासपुरSeptember 22, 2026गणेश पंडाल में बवाल, एक की हत्या 3 घायल, 1 नाबालिग समेत 13 गिरफ्तार
बिलासपुरSeptember 21, 2026कोयला व्यापारी को लोहा व्यापारी ने लगाया ढाई करोड़ का चूना, आरोपी गिरफ्तार
बिलासपुरSeptember 21, 2026एक साथ 3 चोरी का खुलासा, 4 गिरफ्तार, 1 किलो चांदी, 12 ग्राम सोना समेत 5 लाख का माल जप्त
