दो युवकों से 150 नग कफ सिरप जब्त, सिविल लाइन पुलिस ने दोनों के खिलाफ NDPS के तहत की कार्रवाई

बिलासपुर। सिविल लाइन पुलिस ने नशीली दवा बेचने के फिराक में घूम रहे दो युवकों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने दोनों युवकों से 150 नग कोडिन युक्त आनरेक्स कफ सिरप जब्त किया गया है।

13 मई 2021 को मुखबीर की सूचना पर थाना प्रभारी सिविल लाईन थाना प्रभारी सुरेन्द्र स्वर्णकार ने टीम बनाकर बजरंग चौक तालापार में रेड की। यहां तालापारा निवासी आदिल खान पिता रहीम खान उम्र 21 साल और भारती नगर निवासी मयंक पाण्डेय पिता सुरेन्द्र पाण्डेय उम्र 20 साल के संयुक्त कब्जे से सफेद रंग की प्लास्टिक बोरी के अंदर ONEREX सिरप कुल 150 नग, प्रत्येक 100 एम.एल का जब्त किया गया है। जिसमें chorpheniramine maleat ip 4 mg, codeine phosphate ip 10mg, 2 नग मोबाईल, 1 नग घटना में प्रयुक्त मोटर सायकल एवं नगद रकम 400 रूपये बरामद किया गया। जप्त समान का कुल मूल्य 88 हजार रुपए (अठ्ठासी हजार) रूपये के लगभग है। जिसे विधिवत् जप्त कर धारा 21.22 एन.डी.पी.एस. के तहत कार्यवाही की जा रही है।
उपरोक्त कार्यवाही में निरी0 सुरेन्द्र स्वर्णकार, उप निरी0 राकेश पटेल, उप निरी0 मनोज पटेल, प्र0आर0 अरविन्द, सिंग, प्र0आर0 800 कुवर साय पैकरा, आर0 1023 संजीव जांगडे , आर0 1027 जय साहू, आर0 1236 विकास यादव,आर0 225 जितेन्द्र ठाकुर आर0 41 दिनेश कांत की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Author Profile

नीरजधर दीवान /संपादक - मोबाइल नंबर 8085229794
नीरजधर दीवान /संपादक - मोबाइल नंबर 8085229794

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *