बिलासपुर। सरकंडा पुलिस ने चोरी के एक मामले का खुलासा किया है। जिसमें घर मे काम करने वाली बाई ही चोर निकली। पुलिस ने उससे सोने की चैन और लॉकेट जब्त कर गिरफ्तार कर ली है। लेकिन चोरी गई मोबाइल को लेकर पुलिस खामोश है।
सरकंडा क्षेत्र के राजकिशोर नगर में रहने वाली प्रियंका आनंद ने 30 अप्रैल को रिपोर्ट लिखाई थी, कि वह अपनी बड़ी बहन के साथ राज किशोर नगर में रहती है। 1 मई को अपने गले का चैन एवं लाकेट तथा एक मोबाईल सैमसंग गैलेक्सी J-2को आलमारी के दराज में उतार कर रख और वॉशरूम नहाने चली गई। नहा के निकली तो मोबाईल, सोने का चैन व लॉकेट आलमारी से गायब था। इसी दौरान उनका पूरा परिवार कोरोना पाजिटीव हो गया। Kआरोन का इलाज कराने के सरकंडा थाना आकर रिपोर्ट दर्ज कराई थी। प्रार्थीया के रिपोर्ट पर सरकंडा पुलिस ने अज्ञात आरोपी के विरूद्व चोरी का अपराध दर्ज कर जांच शुरू की। विवेचना के दौरान पुलिस को घर में झाडू पोंछा करने वाली नौकरानी पर संदेह हुआ। जिससे पुलिस टीम द्वारा घर में झाडू पोंछा करने वाली बाई लखनी धुरी से पूछताछ की, तो पहले तो वह घटना से इंकार करती रही, लेकिन कड़ाई बरतने पर उसने चोरी का अपराध करना स्वीकार कर लिया।पुलिस ने आरोपी महिला के पास से चोरी हुई सोने की चैन व लॉकेट जप्त कर लिया है, जिसका वजन करीब साढ़े तीन तोला जब्त कर लिया है। चैन ओर लॉकेट की कीमत करीब 150000 रूपये है।आरोपी लखनी धुरी को गिरप्तार कर कार्रवाई की जा रही है। पुलिस ने कामवाली बाई से पुलिस ने सोने की चैन और लॉकेट तो जब्त कर लिया है लेकिन चोरी गया महंगा मोबाइल बाई से जब्त हुई कि नही हुई है। इसको लेकर सरकंडा पुलिस खामोश है।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरAugust 8, 2026उप मुख्यमंत्री की बैठक में चार अधिकारी नदारत, शो-कॉज नोटिस, सड़क के बीच में बिजली का खंभा, भड़के मंत्री
बिलासपुरAugust 8, 2026पहले का टू लेन सड़क 138 करोड़ में बनेगा, 2 लेन का एक्सटेंशन 21 करोड़ में बनेगा, गजब का गुणा – भाग है मंत्री जी
बिलासपुरAugust 7, 2026शिव महापुराण कथा में उमड़ रही श्रद्धालुओं की अपार भीड़, तीन घंटे की लगातार बारिश के बाद भी नहीं डिगा भक्तों का उत्साह, चौथे दिन पंडाल पड़ा छोटा
बिलासपुरAugust 7, 2026प्रशिक्षु IPS पर लगे 1 करोड़ रिश्वत लेने का आरोप, CBI कोर्ट ने DGP से मांगी रिपोर्ट, 11 अगस्त को होगी सुनवाई
