बिलासपुर। नगर निगम के सभी 70 वार्डों में स्वस्थ्य सर्वे शुरू हो गया है। सर्वे शुरू होने के पहले महापौर ने सभी मिटानिनो को सैनिटाइजर, मास्क, ग्लब्स उपलब्ध कराया।

कोरोनावायरस के फैलाव को रोकने नगर निगम बिलासपुर द्वारा सभी वार्डों में स्वास्थ्य सर्वे कराया जा रहा है घर घर पहुंचकर मितानिन लोगों के हाल-चाल जानेंगे कोरोनावायरसके के प्रति जागरूक करने के साथ ही लोगों को वैक्सीन के फायदे बताएंगे सर्वे के दौरान सर्दी खांसी बुखार के मरीजों को कोरोना जांच कराने कहा जाएगा। शुक्रवार को महापौर रामशरण यादव ने निगम स्वास्थ्य विभाग कार्यालय में नगर निगम में आने वाले शहर के 70 वार्ड में 400 मितानिन को स्वास्थ्य सर्वे के लिए भेजा गया इन मितानिन को निर्देश दिया गया है कि घर घर में जाकर सर्वे करें जिन्हें भी सर्दी बुखार के लक्षण हैं उन्हें वहीं पर दवाई की किट उपलब्ध कराएं और जरूरी सलाह दे महापौर रामशरण यादव ने 10 मितानिन को सैनिटाइजर,मास्क, ग्लब्स उपलब्ध करा कर सर्वे की शुरुआत की। स्वास्थ्य विभाग के प्रभारी राजेश शुक्ला, व स्वास्थ्य अधिकारी डॉ ओमकार शर्मा, आदि मौजूद थे।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरAugust 8, 2026उप मुख्यमंत्री की बैठक में चार अधिकारी नदारत, शो-कॉज नोटिस, सड़क के बीच में बिजली का खंभा, भड़के मंत्री
बिलासपुरAugust 8, 2026पहले का टू लेन सड़क 138 करोड़ में बनेगा, 2 लेन का एक्सटेंशन 21 करोड़ में बनेगा, गजब का गुणा – भाग है मंत्री जी
बिलासपुरAugust 7, 2026शिव महापुराण कथा में उमड़ रही श्रद्धालुओं की अपार भीड़, तीन घंटे की लगातार बारिश के बाद भी नहीं डिगा भक्तों का उत्साह, चौथे दिन पंडाल पड़ा छोटा
बिलासपुरAugust 7, 2026प्रशिक्षु IPS पर लगे 1 करोड़ रिश्वत लेने का आरोप, CBI कोर्ट ने DGP से मांगी रिपोर्ट, 11 अगस्त को होगी सुनवाई
