बिलासपुर। लॉकडाउन के चलते जरुरतमंद लोगो को नगर गिनम बिलासपुर द्बारा सूखा राशन कीट का वितरण किया जा रहा है। सूचना मिलने पर महापौर रामशरण यादव भी राशन कीट लेकर लोगो तक पहंुचाने निकल रहें है। शनिवार को महापौर रामशरण यादव ने मदर टेरेसा वार्ड क्रमांक 23 में जरूरतमंद लोगों को सूखा राशन वितरण किया। महापौर यादव ने बताया गरीब मजदूर तबके के लोगों को लॉकडाउन में सहायत की आवश्यकता है। जिनकी रोजी मजदूरी नहीं चल रही उन्हें भोजन और परिवार के पालन पोषण में समस्या न हो इसे देखते हुए। सरकार ने कोई भूखा ना सोए इसके लिए हर दम प्रयास कर रही है। ऐसे में बिलासपुर नगर निगम सीमा क्ष्ोत्र में भी जरुरतमंदों को सूखा राशन कीट का वितरण किया जा रहा है। शनिवार को महापौर रामशरण यादव जरुरतमंदों के घर-घर जाकर राशन वितरण किया। इस दौरान एमआईसी सदस्य सीताराम जायसवाल, राजेश शुक्ला, वीरेंद्र सारथी, रुपेश सूर्यवंशी जितेंद्र दास, राकेश गुलाल, नवाब खान, जोन कमिश्नर रामअवतार चौहान, इंजीनियर आशीष अग्रवाल,परमेश्वर यादव और नगर निगम के कर्मचारी अधिकारी उपस्थित थे।
00 राजेश ने पार्षद निधी से 1 लाख दिए
वार्ड नंबर 62 के पाषर्द व एमआईसी सदस्य राजेश शुक्ला ने अपने पार्षद निधी से सूखा राशन बांटने के लिए 1 लाख रुपए दिए वहीं शनिवार को महापौर रामशरण यादव और एमआईसी सदस्य राजेश शुक्ला ने वार्ड क्रमांक 62 के अटल आवास व वार्ड 43 में जरुरतमंद 7० परिवारों को नि:शुल्क सुखा राशन व सब्जी उपलब्ध कराया। निगम इंजीनियर हितेश मक्कड़, एनएसयूआई के विकास सिह ठाकुर, रतन तिवारी, भरत जुरयानी, शिवा यादव, व निगम कर्मचारी आदि मौजूद थे।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरAugust 8, 2026उप मुख्यमंत्री की बैठक में चार अधिकारी नदारत, शो-कॉज नोटिस, सड़क के बीच में बिजली का खंभा, भड़के मंत्री
बिलासपुरAugust 8, 2026पहले का टू लेन सड़क 138 करोड़ में बनेगा, 2 लेन का एक्सटेंशन 21 करोड़ में बनेगा, गजब का गुणा – भाग है मंत्री जी
बिलासपुरAugust 7, 2026शिव महापुराण कथा में उमड़ रही श्रद्धालुओं की अपार भीड़, तीन घंटे की लगातार बारिश के बाद भी नहीं डिगा भक्तों का उत्साह, चौथे दिन पंडाल पड़ा छोटा
बिलासपुरAugust 7, 2026प्रशिक्षु IPS पर लगे 1 करोड़ रिश्वत लेने का आरोप, CBI कोर्ट ने DGP से मांगी रिपोर्ट, 11 अगस्त को होगी सुनवाई
