बिलासपुर। पार्षद विष्णु यादव की मांग पर अरपा पार चिंगराज पारा में वेक्सिनेशन सेंटर खुल गया है। सेंटर खुलते ही बड़ी संख्या लोग यहां वेक्सीन लगवाने के लिए पहुंच रहे है।

APL वालों के लिए जितने भी वेक्सीन सेंटर बनाए गए है वो सभी अरपा के इस पार बनाया गया था। जिससे अरपा के दूसरी तरफ सरकंडा, चांटीडीह, लिंगियाडीह, राजकिशोर नगर समेत दर्जनों मोहल्लों और कालोनियों के लोगों को बड़ी दूरी तय करके टीका लगवाने जाना पड़ रहा था। कई लोगों को बिना टिक लगवाए ही वापस लौटना पड़ रहा था। यही कारण है कि क्षेत्र के पार्षद विष्णु यादव ने पिछले दिनों साइंस कॉलेज में एक वेक्सिनेशन सेंटर खोलने की मांग की गई थी। आयुक्त से उन्होंने कहा था कि सरकंडा से लेकर मोपका तक एक भी APL टीकाकरण का सेंटर नहीं है। इसलिए अरपा पार साइंस कॉलेज में एक वेक्सिनेशन सेंटर खोला जाए। वार्ड पार्षद की मांग पर चिंगराज पर के शासकीय स्कूल में एक APL वेक्सिनेशन सेंटर खोला गया है। यहां वेक्सीन सेंटर खुलते ही टीका लगवाने के लिए बड़ी संख्या में लोग पहुंच रहे है। पार्षद के इस प्रयास से वार्ड के लोग खुश है और पार्षद को धन्यवाद दे रहे है।
00 पार्षद ने माना आभार
विष्णु यादव का कहना है कि सरकंडा से लेकर MOPKA तक एपीएल वालों के लिए एक भी वैक्सीनेशन सेंटर नहीं था। मैंने इस क्षेत्र में सरकंडा से लेकर mopka के बीच एक वैक्सीनेशन सेंटर खोलने की मांग आयुक्त से की थी। जिस पर सीएमएचओ और आयुक्त के निर्देशन पर आज से चिंगराजपारा शासकीय स्कूल मे एपीएल वैक्सीनेशन सेंटर चालू हो गया है। इसके लिए CMHO और आयुक्त का आभार।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरSeptember 22, 2026नयनतारा शर्मा कॉलेज पंधी के NSS दल द्वारा सेवा संकल्प अभियान के तहत नुक्कड़ नाटक का आयोजन
बिलासपुरSeptember 22, 2026गणेश पंडाल में बवाल, एक की हत्या 3 घायल, 1 नाबालिग समेत 13 गिरफ्तार
बिलासपुरSeptember 21, 2026कोयला व्यापारी को लोहा व्यापारी ने लगाया ढाई करोड़ का चूना, आरोपी गिरफ्तार
बिलासपुरSeptember 21, 2026एक साथ 3 चोरी का खुलासा, 4 गिरफ्तार, 1 किलो चांदी, 12 ग्राम सोना समेत 5 लाख का माल जप्त
