
बिलासपुर। प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल बिलासपुर में रविवार को 6 सौ करोड़ रुपए के विकास कार्यो का भूमि पूजन और लोकार्पण किया। इस अवसर पर लालबहादुर शास्त्री स्कूल मैदान में आयोजित कार्यक्रम में उन्होंने कहा कि केंद्र की सरकार चावल खरीदे या न खरीदे हम किसानों का धन ढाई हजार रुपए क्विंटल में ही खरीदेंगे। मोदी सरकार कह रही है किसानों का धान 18 सौ रुपए में खरीदे लेकिन हम किसानों से जो वादा किया है उसे पूरा करने के लिए संकल्पित है।
लालबहादुर शास्त्री स्कूल में आयोजित सभा को संबोधित करते हुए श्री बघेल ने कहा कि हमारे पूर्वजों ने एक सपना देखा था कि छत्तीसगढ़िया लोगों का राज आए, यहां के किसान और मजदूर सम्पन्न हो। इसी सपने को साकार करने के लिए शपथ लेते ही सबसे पहले किसानों का कर्जा मॉफ किया। आज किसान पूरी तरह से कर्ज से मुक्त है। इसके बाद ढाई हजार रुपए क्विंटल में धान खरीदने का निर्णय लिया। जब इस प्रदेश में भाजपा की सरकार थी तो हमारे किसान टीवी, मोटरसाइकिल से लेकर हर समान सेकेंड हैंड लेते थे। लेकिन जब से ढाई हजार रुपए क्विंटल में धान खरीदना शुरू किए है तब से किसान हर चीज शोरूम जाकर नया खरीद रहे है। पहले किसान धान बेचकर मोटरसाइकिल और ट्रेक्टर खरीदते थे अब तो गोबर बेचकर मोटरसाइकिल खरीद रहे है। बिलासपुर के बिल्हा में ही लोकेश कुमार ने 5 महीने की गोबर बेचके पल्सर मोटरसाइकिल खरीदा है।
इस अवसर पर गृह और पीडब्ल्यूडी मंत्री ताम्रध्वज साहू ने कहा की एक बार पत्रकारों ने मुझसे पूछा कि विकास का मापदंड क्या है ? क्या गोबर खरीदने से विकास होगा? तब मैंने कहा था कि 6 मंजिल की बिल्डिंग बना देने से ही विकास नही होता। विकास के मापदंड मतलब हमारी संस्कृति के विकास से है, विकास का मापदंड हमारी परंपरा की समृद्धि से है। हमारी सरकार यही कर रही है। विकास के मापदंड से मतलब हमारे किसान और मजदूरों की समृद्धि से है। 6 मंजिल की बिल्डिंग और चमचमाती सड़क भाजपा नेताओं के नजर में विकास का मापदंड हो सकता है।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरOctober 13, 2026भतीजे की हत्या करने वाला चाचा गिरफ्तार, हत्या का कारण जानकर रह जाएंगे हैरान, पढ़े खबर …
बिलासपुरOctober 12, 202613 अक्टूबर को कलेक्टर कार्यालय का घेराव, प्रशासनिक आतंकवाद के खिलाफ सौंपेंगे ज्ञापन
UncategorizedOctober 12, 2026कोरबा के 3 शातिर चोर बिलासपुर में पकड़ाए, लाखों के माल जप्त, क्रेटा और बुलेट में जाते थे चोरी करने
बिलासपुरOctober 11, 2026बैटरी चोरी के 06 आरोपी गिरफ्तार, मोबाइल कंपनी के टावर से किया था चोरी, खरीददार भी पकड़ाया
