बिलासपुर। बेलतरा विधायक के खिलाफ कांग्रेस का मंगलवार को जंगी प्रदर्शन होने वाला है। बड़ी संख्या में क्षेत्र के कार्यकर्ता इस प्रदर्शन में शामिल होंगे। कांग्रेस का आरोप है कि विधायक बदले की राजनीति कर रहे है। कथित बदले की राजनीति से कांग्रेसजनों तथा निर्वाचित पंचायत एवं नगर निगम प्रतिनिधियों की प्रशासनिक प्रताड़ना, कांग्रेस विचारधारा से जुड़े जनप्रतिनिधियों के क्षेत्रों में विकास के साथ भेदभाव किया जा रहा है।
बेलतरा विधानसभा के गांव व निगम छेत्र में टूटी सड़कें, बढ़े हुए बिजली बिल, अवैध उत्खनन, बरसात में जलभराव और गरीबों के आशियानों पर तोड़फोड सहित मूलभूत सुविधाओं का अभाव है। विधायक के करीबी तथाकथित ठेकेदारों द्वारा जबरदस्ती पंचायतों व निगम में काम करने दबाव बनाया जा रहा है। आखिर कब तक जनता यह पीड़ा सहेगी ?
बेलतरा विधानसभा में जनता के अधिकारों का हनन, विकास में भेदभाव और जनप्रतिनिधियों पर कथित राजनीतिक दबाव के खिलाफ अब आवाज बुलंद करने का समय आ गया है।
हाल ही में ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष एवं सरपंच धनंजय सिंह के साथ हुए घटनाक्रम ने भी गंभीर सवाल खड़े किए हैं। आरोप है कि विधायक के दबाव में जिला प्रशासन मजबूर नजर आ रहा है। बेलतरा विधानसभा में अनेक निर्वाचित पंचायत एवं नगर निगम जनप्रतिनिधियों को कथित रूप से प्रशासनिक प्रताड़ना और दबाव में जनप्रतिनिधियों को डराने, दबाव में लेने और जनता की आवाज दबाने की कोशिश की जा रही है। इन्हीं समस्याओं को लेकर क्षेत्र के कांग्रेसजन एकजुट होकर प्रतिरोध करेंगे। जनता के अधिकार, गरीबों के सम्मान, जनप्रतिनिधियों की गरिमा और बेलतरा में समान विकास के लिए एकजुट हों ! इसके साथ ही लोकतंत्र बचाने के लिए मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार का इस्तीफ़ा प्रमुख रूप से शामिल है।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरOctober 12, 202613 अक्टूबर को कलेक्टर कार्यालय का घेराव, प्रशासनिक आतंकवाद के खिलाफ सौंपेंगे ज्ञापन
UncategorizedOctober 12, 2026कोरबा के 3 शातिर चोर बिलासपुर में पकड़ाए, लाखों के माल जप्त, क्रेटा और बुलेट में जाते थे चोरी करने
बिलासपुरOctober 11, 2026बैटरी चोरी के 06 आरोपी गिरफ्तार, मोबाइल कंपनी के टावर से किया था चोरी, खरीददार भी पकड़ाया
बिलासपुरOctober 11, 2026रेलवे में 3,548 पदों पर भर्ती, ग्रेजुएट छात्र बन सकते है मालगाड़ी प्रबंधक, 6 नवंबर तक कर सकते है ऑनलाइन आवेदन
