बिलासपुर। कोरोना संक्रमण थोड़ा कम हुआ है तो ब्लैक फंगस अपना पैर पसार रहा है। बिलासपुर में ब्लैक फंगस के चार मरीज सामने आया है। जिसमे से 3 का सिम्स में और 1 का इलाज अपोलो में चल रहा है।
छत्तीसगढ़ में भी ब्लैक फंगस का प्रकोप बढ़ता जा रहा है। प्रदेश की न्यायधनी बिलासपुर में ब्लैक फंगस के बढ़ते कदम ने बेचैनी बढ़ा दी है। बिलासपुर में 4 नए मरीजों की पहचान हुई है। सिम्स अस्पताल में तीन मरीजों को एडमिट किया गया है। सिम्स में भर्ती किये गये मरीजों में रतनपुर क्षेत्र के मोहदा निवासी 40 वर्षीय, GPM जिले के 35 वर्षीय निवासी और जांजगीर-चाम्पा जिले के 50 वर्षीय मरीज शामिल हैं। जिनका इलाज शुरू कर दिया गया है। विनोबा नगर निवासी एक महिला को अपोलो में भर्ती कराया गया है। सिम्स प्रबंधन ने आने वाले दिनों में ब्लैक फंगस मरीजों के बढ़ने की आशंका जताई है। बता दें इसके पहले बिलासपुर में ब्लैक फंगस के दो मरीजों की पुष्टि हुई थी। सिम्स अस्पताल की जनसंपर्क अधिकारी डॉ. आरती पाण्डेय ने बताया कि- ‘ब्लैक फंगस के मरीजों का इलाज अस्पताल में जारी है। आशंका है कि भविष्य में ब्लैक फंगस के मरीजों की संख्या बढ़ सकती है। कोरोना को हराने के 14 से 15 दिन बाद ब्लैक फंगस के मामले देखे जा रहे हैं। हालांकि, कुछ मरीजों में पॉजिटिव होने के दौरान भी यह पाया गया है। यह बीमारी सिर्फ उन्हें होती है जिनके शरीर की प्रतिरोधक क्षमता कम होती है। देश के 11 राज्यों में यह फैल चुका है।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरAugust 8, 2026उप मुख्यमंत्री की बैठक में चार अधिकारी नदारत, शो-कॉज नोटिस, सड़क के बीच में बिजली का खंभा, भड़के मंत्री
बिलासपुरAugust 8, 2026पहले का टू लेन सड़क 138 करोड़ में बनेगा, 2 लेन का एक्सटेंशन 21 करोड़ में बनेगा, गजब का गुणा – भाग है मंत्री जी
बिलासपुरAugust 7, 2026शिव महापुराण कथा में उमड़ रही श्रद्धालुओं की अपार भीड़, तीन घंटे की लगातार बारिश के बाद भी नहीं डिगा भक्तों का उत्साह, चौथे दिन पंडाल पड़ा छोटा
बिलासपुरAugust 7, 2026प्रशिक्षु IPS पर लगे 1 करोड़ रिश्वत लेने का आरोप, CBI कोर्ट ने DGP से मांगी रिपोर्ट, 11 अगस्त को होगी सुनवाई
