
बिलासपुर। शहर विधायक शैलेश पांडेय ने रविवार को मुख्यमंत्री के सामने दो मांगे रखी और दोनों को मुख्यमंत्री ने मंच से ही पूरा कर दिया। इसमें से पहला मांग सेंट्रल लाइब्रेरी का नाम पंडित शिवदुलारे मिश्रा के नाम करने और तारबाहर इंग्लिश मीडियम स्कूल को कांग्रेस नेता शेख गफ्फार के नाम करने का था। इस अवसर पर जल संसाधन मंत्री रविन्द्र चौबे ने पांडेय की हौसला अफजाई करते हुए कहा कि अरपा में दो बराज भी उन्ही की मांग पर बन रहा है।
रविवार को प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल समेत जल संसाधन मंत्री रविन्द्र चौबे, गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू और नगरीय प्रशासन मंत्री डॉ शिव डहरिया समेत बड़ी संख्या में कांग्रेस के दिग्गज नेता शहर में उपस्थित थे। अवसर था सेंट्रल लाइब्रेरी, स्मार्ट रोड का लोकार्पण और अरपा में बनने वाले दो बराज के भूमि पूजन समेत करोङो के विकास कार्य और भूमि पूजन का। इस अवसर पर लालबहादुर शास्त्री स्कूल में समारोह का आयोजन किया गया था। जिसमे सबसे पहले बोलने का अवसर शहर विधायक शैलेश पांडेय को दिया गया। सबसे पहले तो उन्होंने अरपा में बराज निर्माण के लिए मुख्यमंत्री का आभार ब्यक्त किया साथ ही सेंट्रल लाइब्रेरी का नाम स्वर्गीय शिव दुलारे मिश्रा और तारबाहर में खुलने वाले इंग्लिश मीडियम स्कूल का नाम स्वर्गीय शेख गफ्फार के नाम पर करने की मांग की। मुख्यमंत्री ने बिलासपुर विधायक शैलेश पांडेय की मांग को मंच में ही स्वीकार करते हुए तार बाहर में शुरू होने जा रहे अंग्रेजी स्कूल का नामकरण क्षेत्र के वरिष्ठ कांग्रेसी नेता स्वर्गीय शेख गफ्फार के नाम पर तथा नूतन चौक पर नवनिर्मित सेंट्रल लाइब्रेरी को बिलासपुर के मध्य प्रदेश शासन के समय बिलासपुर नगर पालिका के अध्यक्ष रहे स्वर्गीय शिव दुलारे मिश्रा के नाम पर करने का एलान किया। श्री बघेल ने बिलासपुर एयरपोर्ट का नाम बिलासा केवटिन के नाम पर करने का एलान किया।
लालबहादुर शास्त्री स्कूल में आयोजित कार्यक्रम में जल संसाधन मंत्री रविन्द्र चौबे ने भी शैलेश पांडेय की पीठ थपथपाई और कहा कि पिछली बार जब मुख्यमंत्री बिलासपुर आए थे तो पांडेय ने अरपा में दो बराज बनाने की मांग की थी। यही नही इसके लिए उन्होंने विधानसभा में भी आवाज बुलंद किया था। उनकी मांग पर ही मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने बराज निर्माण की स्वीकृति देते हुए सौ करोड़ रुपए दिए। अब शीघ्र ही बराज निर्माण का कार्य शुरू हो जाएगा। इस अवसर पर आम सभा को गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू कृषि मंत्री रविंद्र चौबे नगरी निकाय मंत्री शिव कुमार डहरिया विधायक शैलेश पांडे रश्मि सिंह ने भी संबोधित किया बिलासपुर के कलेक्टर सारांश मित्र ने प्रतिवेदन पढ़ा।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरOctober 13, 2026भतीजे की हत्या करने वाला चाचा गिरफ्तार, हत्या का कारण जानकर रह जाएंगे हैरान, पढ़े खबर …
बिलासपुरOctober 12, 202613 अक्टूबर को कलेक्टर कार्यालय का घेराव, प्रशासनिक आतंकवाद के खिलाफ सौंपेंगे ज्ञापन
UncategorizedOctober 12, 2026कोरबा के 3 शातिर चोर बिलासपुर में पकड़ाए, लाखों के माल जप्त, क्रेटा और बुलेट में जाते थे चोरी करने
बिलासपुरOctober 11, 2026बैटरी चोरी के 06 आरोपी गिरफ्तार, मोबाइल कंपनी के टावर से किया था चोरी, खरीददार भी पकड़ाया
