बिलासपुर। कोरोना महामारी के बीच घर-घर पूजा कराने वाले पुरोहितों ले अलावा बरेठ, नाई और गाय चराने वाले यादवों को फ्रंट लाइन वर्कर घोषित करने की मांग शुरू हो गई है। इस संबंध में एक पत्र बिल्हा जनपद पंचायत ले उपाध्यक्ष विक्रम सिंह में मुख्यमंत्री को पत्र लिखा है।
अपने पत्र में विक्रम सिंह ने लिखा है कि शादी ब्याह हो या मृतक क्रिया कर्म हो ब्राम्हण, नाई, बरेठ और यादव के बिना नही होता है। सुख-दुख के सारे कार्य इन्ही लोगों के द्वारा सम्पन्न कराए जाते है। ब्राम्हण घर घर जाकर पूजा-पाठ कराते है। नाईं छट्ठी से लेकर दशगात्र में केस बनाने का काम करता है और बरेठ घर शुद्धिकरण में कपड़ा धोने का काम करता है। शहरों में इनकी लॉन्ड्री भी चलती है। इसके अलावा यादव समाज के लोग घर-घर जाकर दूध दुहने का काम करते है। घर घर जाने से इनको भी कोरोना संक्रमित होने का खतरा बना रहता है। इसलिए इन सभी वर्ग के लोंगों को फ्रंट लाइन वर्कर घोषित किया जाए। साथ ही फ्रंट लाइन वर्कर को संक्रमण से बचने के लिए वेक्सिनेशन आदि की जो भी सुविधा दी जा रही है इन्हें भी दिया जाय।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरAugust 8, 2026उप मुख्यमंत्री की बैठक में चार अधिकारी नदारत, शो-कॉज नोटिस, सड़क के बीच में बिजली का खंभा, भड़के मंत्री
बिलासपुरAugust 8, 2026पहले का टू लेन सड़क 138 करोड़ में बनेगा, 2 लेन का एक्सटेंशन 21 करोड़ में बनेगा, गजब का गुणा – भाग है मंत्री जी
बिलासपुरAugust 7, 2026शिव महापुराण कथा में उमड़ रही श्रद्धालुओं की अपार भीड़, तीन घंटे की लगातार बारिश के बाद भी नहीं डिगा भक्तों का उत्साह, चौथे दिन पंडाल पड़ा छोटा
बिलासपुरAugust 7, 2026प्रशिक्षु IPS पर लगे 1 करोड़ रिश्वत लेने का आरोप, CBI कोर्ट ने DGP से मांगी रिपोर्ट, 11 अगस्त को होगी सुनवाई
