बिलासपुर 19 मई – ब्लाक कांग्रेस कमेटी-3 सरकंडा के कांग्रेसियों ने सरकण्डा थाने में ब्लाक अध्यक्ष विनोद साहू के नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी के रास्ट्रीय अध्यक्ष जे०पी० नड्डा, प्रवक्ता संदीप पात्रा, बी०एल० संतोष, स्मृति ईरानी सहित रास्ट्रीय पदाधिकारियों द्वारा सोसल मीडिया में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के अनुसंधान विभाग के जाली लेटर हेड में फर्जी मनगढ़ंत फेक न्यूज साझा कर देश में साम्प्रदायिक हिंसा फ़ैलाने के खिलाफ IPC की धारा /IT धारा (आई पी सी की प्रासंगिक धारा 124A ,153A, 295 A, 298, 499, 503, 504, 505 ) के तहत एफ०आई०आर० दर्ज करने सरकंडा थाने में थाना प्रभारी जे०पी० गुप्ता को शिकायत पत्र सौंपकर कार्यवाही करने की मांग की!
ब्लाक अध्यक्ष विनोद साहू ने बताया कि केंद्र की भाजपा सरकार हर मौके में विफल हो चुकी है और जनता का विश्वास खो चुकी है। इसी कारण कोरोना संकट में असल मुद्दों से जनता का ध्यान भटकाने के लिए इस प्रकार के हथकंडों को अपना रही है। सरकण्डा क्षेत्र के कांग्रेसजनों में भाजपा नेताओं के उक्त कृत्य से भारी रोष है।
आज FIR दर्ज कराने सरकण्डा थाने पहुंचने वालों में प्रमुख रूप से ब्लाक अध्यक्ष- विनोद साहू, ए०आई०सी०सी० सदस्य एवं कांग्रेस पार्षद- विष्णु यादव,एम०आई०सी० सदस्य एवं पार्षद- बजरंग बंजारे,जोन अध्यक्ष- पूनाराम कश्यप, जिला कांग्रेस सचिव- अजय काले, बिसुन सूर्या एवं आशीष रावत शामिल थे!
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरMay 7, 2026मंत्रालय में नौकरी लगाने के नाम पर 23 लाख रुपए की ठगी, फर्जी नियुक्तिपत्र भी दिया, कैसे खुली पोल…, पढ़े खबर…
बिलासपुरMay 6, 2026पत्नी को खार लेकर गया और जबरदस्ती चूहामार दवा खिला दिया, चरित्र पर करता था संदेह
बिलासपुरMay 3, 2026मोपका में युवक की हत्या, 3 आरोपी और 2 नाबालिग गिरफ्तार, क्या है हत्या का कारण…, पढ़े खबर…
बिलासपुरMay 3, 2026जेल जा सकते है चार अधिवक्ता, अग्रिम जमानत आवेदन खारिज, फर्जी दस्तावेज पेश कर मुआवजा के लिए लगा दिया था आवेदन
