बिलासपुर। देश के पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की 3० वीं पुण्यतिथि पर महापौर रामशरण यादव सहित कांग्रेस नेताओं ने राजीव गांधी को श्रद्धांजलि और उन्हें याद किया गया। राजीव गांधी चौक जरहाभाठा व जिला पंचायत प्रांगण में उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। महापौर रामशरण यादव ने कहा कि राजीव गांधी ने उस भारत का सपना देखा जो दुनिया की अगुवाई कर सके। राजीव गांधी 1984 से 1989 तक देश के प्रधानमंत्री रहे थे। इंदिरा गांधी की हत्या के बाद उन्होंने देश की कमान संभाली थी। राजीव गांधी को भारत में कंप्यूटर क्रांति लाने, पंचायती राज को मजबूत करने का श्रेय दिया जाता है। आज हम राजीव जी को नमन करते हैं। इस अवसर पर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष अटल श्रीवास्तव, शहर विधायक शैलेश पाण्डेय, जिला पंचायत अध्यक्ष अरुण सिह चौहान, शहर कांग्रेस के अध्यक्ष प्रमोद नायक, प्रदेश प्रवक्ता अभय नारायण राय, पर्व शहर कांग्रेस अध्यक्ष नरेन्द्र बोलर, एवं शहर व जिला कांग्रेस कमेटी पदाधिकारी एवं कांग्रेस कार्यकता उपस्थित रहे।

Author Profile

Latest entries
बिलासपुरSeptember 22, 2026नयनतारा शर्मा कॉलेज पंधी के NSS दल द्वारा सेवा संकल्प अभियान के तहत नुक्कड़ नाटक का आयोजन
बिलासपुरSeptember 22, 2026गणेश पंडाल में बवाल, एक की हत्या 3 घायल, 1 नाबालिग समेत 13 गिरफ्तार
बिलासपुरSeptember 21, 2026कोयला व्यापारी को लोहा व्यापारी ने लगाया ढाई करोड़ का चूना, आरोपी गिरफ्तार
बिलासपुरSeptember 21, 2026एक साथ 3 चोरी का खुलासा, 4 गिरफ्तार, 1 किलो चांदी, 12 ग्राम सोना समेत 5 लाख का माल जप्त
