बिलासपुर। बिल्हा कोविड केयर सेंटर में चिकित्सकों एवं हेल्थ स्टाफ की संकल्पित टीम अपने सेवा भाव और कोविड के उपचार करने के अनुभव के चलते कई परिवारों को संजीवनी प्रदान कर रही है। चकरभाठा निवासी 100 वर्षीय श्री आनंद राम गंभीर स्थिति में यहां लाए गए थे। उनका आॅक्सीजन लेवल 89 तक गिर चुका था। शारीरिक रूप से वे बहुत कमजोर हो गए थे।
पांच दिन रहने के उपरांत ही उनके स्वास्थ्य में सुधार आ गया। पांच दिनों में ही उनका आॅक्सीजन लेवल 96 तक पहुंच गया। श्री आनंद कहते है कि सेंटर में सभी लोग उनका पूरा ध्यान रखते थे। खाना भी नर्साें ने ही खिलाया। वे कहते है कि इस उम्र में कोरोना से बच पाना संभव नहीं होता है। सभी लोगों के द्वारा की गई सेवा के कारण ही आज मैं ठीक हो पाया। श्री आनंद स्टाफ के सभी लोगों को आर्शीवाद देते नहीं थकते हंै। कोविड केयर सेंटर के डाॅक्टर कहते हंै कि हम मरीजों के हौसलें पर भी काम करते है। संकल्प शक्ति दृढ़ रखने और उचित ईलाज से रिकवरी की राह आसान हो जाती है।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरAugust 8, 2026उप मुख्यमंत्री की बैठक में चार अधिकारी नदारत, शो-कॉज नोटिस, सड़क के बीच में बिजली का खंभा, भड़के मंत्री
बिलासपुरAugust 8, 2026पहले का टू लेन सड़क 138 करोड़ में बनेगा, 2 लेन का एक्सटेंशन 21 करोड़ में बनेगा, गजब का गुणा – भाग है मंत्री जी
बिलासपुरAugust 7, 2026शिव महापुराण कथा में उमड़ रही श्रद्धालुओं की अपार भीड़, तीन घंटे की लगातार बारिश के बाद भी नहीं डिगा भक्तों का उत्साह, चौथे दिन पंडाल पड़ा छोटा
बिलासपुरAugust 7, 2026प्रशिक्षु IPS पर लगे 1 करोड़ रिश्वत लेने का आरोप, CBI कोर्ट ने DGP से मांगी रिपोर्ट, 11 अगस्त को होगी सुनवाई
