रायपुर। प्रदेश के कई जिलों में वेक्सीन खत्म होने के पहले 2 लाख वेक्सीन राजधानी पहुंच गई है। उम्मीद है बिलासपुर में रविवार तंक वेक्सीन पहुंच जाएगा।
छत्तीसगढ़ में बढ़ते कोरोना वायरस से निपटने के लिए प्रदेश में वैक्सीनेशन को लेकर राहत भरी खबर है। दरअसल कोरोना वैक्सीन की कमी के बीच आज राजधानी रायपुर में दो लाख कोविशील्ड की डोज छत्तीसगढ़ पहुंची है। माना जा रहा है कि वैक्सीन 18-44 साल के आयु वर्ग के इस्तेमाल में लाई जाएगी। छत्तीसगढ़ के स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव ने देर रात ट्वीट कर जानकारी दी। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ को आज 18-44 आयु वर्ग के लिए कोविशील्ड की 2 लाख खुराक की खेप मिली है। इसके लिए सीरम इंस्टीट्यूट धन्यवाद। हम आशा करते हैं कि यह जारी रहेगा, ताकि हम अपनी पूरी क्षमता से टीकाकरण अभियान को लागू कर सकें।
00 24 घंटे में आए 4 हजार 943 नए मरीज
बता दें छत्तीसगढ़ में शुक्रवार को 4 हजार 943 कोरोना वायरस के मरीज सामने आए हैं। जबकि 96 लोगों की कोरोना से मौत हुई है। वहीं 9 हजार 867 लोगों को स्वस्थ होने के बाद डिस्चार्ज किया गया है। प्रदेश में एक्टिव केस की संख्या 76 हजार 446 है।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरSeptember 22, 2026नयनतारा शर्मा कॉलेज पंधी के NSS दल द्वारा सेवा संकल्प अभियान के तहत नुक्कड़ नाटक का आयोजन
बिलासपुरSeptember 22, 2026गणेश पंडाल में बवाल, एक की हत्या 3 घायल, 1 नाबालिग समेत 13 गिरफ्तार
बिलासपुरSeptember 21, 2026कोयला व्यापारी को लोहा व्यापारी ने लगाया ढाई करोड़ का चूना, आरोपी गिरफ्तार
बिलासपुरSeptember 21, 2026एक साथ 3 चोरी का खुलासा, 4 गिरफ्तार, 1 किलो चांदी, 12 ग्राम सोना समेत 5 लाख का माल जप्त
