ग्रामीणों ने, बच्चों को महिला समेत जीवित बाहर निकाला और पुलिस के हवाले किया

बिलासपुर। मरवाही जिले के आमाडांड से सनसनीखेज खबर आई है। एक महिला ने पहले तो अपने पति की टंगिया मारकर हत्या कर दी फिर 3 बच्चों को साथ लेकर कुंए में कूद गई। ग्रामीणों की मदद से महिला और बच्चों को बचा लिया गया है।
पूरा मामला पेण्ड्रा थानाक्षेत्र के आमाडांडा डोंगरापारा इलाके का है, जहां रहने वाला अनुरूप सिंह पैकरा अपनी पत्नी और तीन बच्चों के साथ रहता था।
बीती रात परिवार के अन्य सदस्यों के साथ सो रहा था तभी कुछ समय पूर्व से दिगामी रूप से अस्वस्थ चल रही उसकी पत्नी विद्या ने सोए हुए अनुरूप सिंह की टंगिया मारकर हत्या कर दी, उसके बाद अपने तीनों बच्चों को लेकर गांव के कुएं में कूद गई।
आसपास के लोगों को जैसे ही कुएं से बच्चों की आवाज आई, बिना किसी देरी के रस्सी की मदद से सभी को कुएं से बाहर निकाला, और 108 संजीवनी एक्सप्रेस की मदद से जिला अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया है, फिलहाल तीनों बच्चे ईशा पैकरा (3 साल), कृति पैकरा (डेढ़ साल) और तनु पैकरा की स्थिति खतरे से बाहर बताई गई है।
मामले में पेण्ड्रा पुलिस ने कार्रवाई करते हुए विद्या पैकरा को हिरासत में लेकर आगे की कार्रवाई में जुट गई है।
Author Profile

Latest entries
UncategorizedOctober 12, 2026कोरबा के 3 शातिर चोर बिलासपुर में पकड़ाए, लाखों के माल जप्त, क्रेटा और बुलेट में जाते थे चोरी करने
बिलासपुरOctober 11, 2026बैटरी चोरी के 06 आरोपी गिरफ्तार, मोबाइल कंपनी के टावर से किया था चोरी, खरीददार भी पकड़ाया
बिलासपुरOctober 11, 2026रेलवे में 3,548 पदों पर भर्ती, ग्रेजुएट छात्र बन सकते है मालगाड़ी प्रबंधक, 6 नवंबर तक कर सकते है ऑनलाइन आवेदन
सूरजपुरOctober 11, 2026सूरजपुर में मां – बेटे की हत्या, एक का शव सड़क में मिला तो एक का घर के अंदर
