

बिलासपुर । विधायक शैलेश पांडे और ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष तैयब हुसैन के बीच हुई धक्का-मुक्की को लेकर प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने जांच समिति गठित कर दी है। समिति से तीन दिन में जवाब मांगा गया है। कमेटी में पीसीसी महामंत्री कन्हैया अग्रवाल, पीसीसी उपाध्यक्ष चुन्नीलाल साहू, पीसीसी महामंत्री पियुष कोसरे को सदस्य बनाया है। प्रभारी महामंत्री चंद्रशेखर शुक्ला ने समिति के सदस्यों से कहा है कि तत्काल बिलासपुर का दौरा कर उक्त घटना के प्रत्यक्षदर्शियों और संबंधित पदाधिकारियों से चर्चा कर घटना की वस्तुस्थिति से अवगत कराने कहा है। गौरतलब है कि रविवार को प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जिले के दो दिवसीय प्रवास पर थे। पहला दिन सभा सम्मेलन, लोकार्पण-भूमिपूजन में निकल गया। दूसरे दिन सोमवार को मुख्यमंत्री सेलर जाने वाले थे। यही कारण है कि सारे कांग्रेसी नेता सर्किट हाउस पहुचे थे। इसी दौरान स्थानीय विधायक शैलेष पाण्डेय और ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष तैयब हुुसैन के बीच ब्लाक अध्यक्ष की नियुक्ति को लेकर पहले तो नोंक-झोंक हुआ जो बहस में बदल गई। बात बढ़ी तो मामला धक्का मुक्की तक पहुंच गई। इस घटना को लेकर पिछले दो दिनों से राजनीति गर्म है। यही कारण है कि इस मामले में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम ने तीन सदस्यीय जांच समिति गठित की है।
Author Profile

Latest entries
UncategorizedOctober 12, 2026कोरबा के 3 शातिर चोर बिलासपुर में पकड़ाए, लाखों के माल जप्त, क्रेटा और बुलेट में जाते थे चोरी करने
बिलासपुरOctober 11, 2026बैटरी चोरी के 06 आरोपी गिरफ्तार, मोबाइल कंपनी के टावर से किया था चोरी, खरीददार भी पकड़ाया
बिलासपुरOctober 11, 2026रेलवे में 3,548 पदों पर भर्ती, ग्रेजुएट छात्र बन सकते है मालगाड़ी प्रबंधक, 6 नवंबर तक कर सकते है ऑनलाइन आवेदन
सूरजपुरOctober 11, 2026सूरजपुर में मां – बेटे की हत्या, एक का शव सड़क में मिला तो एक का घर के अंदर
