मुंगेली। 15 साल सत्ता में रहने वाली पार्टी के नेताओं को सत्ता जाने के लगभग ढाई साल बाद धनगांव समेत आसपास के गांव का पानी खारा लगने लगा है। आज जिले के भाजपा नेताओं ने कलेक्टर को ज्ञापन सौंपकर समस्या दूर करने की मांग की है। ग्रामीणों का कहना है कि पानी खारा तथा स्वास्थ्य के लिए हानिकारक है।
मुंगेली जिला मुख्यालय से लगभग 5 किमी दूर स्थित ग्राम धनगांव सहित आसपास के गांवो का भूजल अत्यंत खारा है। यहां के बोर से निकलने वाला पानी पीने योग्य नहीं है। गांवो में कई ट्यूबवेल नीजि तथा सांसद एवं विधायक के सौजन्य से है किंतु इन सबका पानी खारा होने के कारण ग्रामीण निस्तार तो जैसे तैसे कर लेते हैं परंतु यह पानी पीने योग्य नहीं है। पानी के खारापन के कारण ग्रामीणों का स्वास्थ्य खराब हो जाता है। इस कारण ग्रामीण अपने ग्राम से 2-3 किमी दूर के ग्राम से सिर पर,सायकल पर,मोटर सायकल पर लेकर आते हैं।इस समस्या से अधिकारियों को कई बार अवगत कराया गया है किंतु समस्या हल नहीं हो पाया है। ग्रामीणों ने आसपास के ग्रामों से पाइप लाइन के माध्यम से पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित कर पेयजल समस्या से निजात दिलाने की मांग कलेक्टर अजित वसंत को ज्ञापन सौंप कर की है। कलेक्टर श्री वसंत ने ग्रुप वाटर स्कीम के तहत उक्त समस्या का निराकरण शीघ्र करने हेतु आश्वस्त किया है। ज्ञापन देने वालों में ग्राम वासियों के साथ
जिला भाजपा अध्यक्ष शैलेश पाठक, जिला पंचायत में विधायक प्रतिनिधि लोकनाथ सिंह, जिला मीडिया प्रभारी व आईटी सेल संयोजक सुनील पाठक, नवोदय विद्यालय में सांसद प्रतिनिधि आशीष मिश्रा, जिला भाजपा कार्यालय मंत्री कोटूमल दादवानी, युवा मोर्चा जिला महामंत्री कोटूमल दादवानी, किसान मोर्चा जिला मंत्री नंदकुमार सिंह, आई टी सेल जिला सहसंयोजक प्रदीप पाण्डेय, एसएनजी महाविद्यालय में विधायक प्रतिनिधि राजेश्वर टंडन आदि प्रमुख उपस्थित रहे।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरNovember 1, 2026पटवारियों को हड़ताल खत्म कर तत्काल काम पर लौटने का अल्टीमेटम, नहीं लौटने पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी
बिलासपुरNovember 1, 2026आस्था का महापर्व छठ पूजा की तैयारी शुरू, छठ घाट में छठ पूजा समिति कार्यालय का शुभारंभ
बिलासपुरOctober 31, 2026सरपंच का चुनाव क्या हारा अपने ही मतगणना एजेंट की करा दी हत्या, 1 लाख 20 हजार में दिया था सुपारी
बिलासपुरOctober 31, 2026नदियों की रेत से पहाड़ों के पत्थर तक, बेलतरा की प्राकृतिक संपदा पर संकट – अंकित
