चिकन और अंडा खाने वाले हो जाएं सावधान, पैर पसार रहा है बर्ड फ्लू, छत्तीसगढ़ सरकार ने भी किया एलर्ट, निगरानी में पोल्ट्री फार्म

रायपुर। देश के सात अलग-अलग राज्यों में बर्ड फ्लू की रिपोर्ट आने के बाद राज्य सरकार ने भी स्वास्थ्य विभाग और पशु चिकित्सा विभाग को एलर्ट कर दिया है। स्वास्थ्य विभाग से कहा गया है कि बर्ड फ्लू से संबंधित किसी भी तरह की सूचना को अनदेखा न किया जाय, जबकि पशु चिकित्सा विभाग को पोल्ट्री फार्म पर निगरानी रखने के निर्देश दिए गए है। हालांकि अभी तक छत्तीसगढ़ में बर्ड फ्लू से संबंधित कोई जानकारी अभी तक नही आई है।

देश के कई राज्यों में बर्ड फ्लू नामक बीमारी से मुर्गा, कौवा, बत्तख, बगुला और अन्य पक्षियों की मौत के बाद केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने देशभर में अलर्ट जारी किया है। इसके बाद प्रदेश के स्वास्थ्य विभाग ने एच5 एन1 व बर्ड फ्लू को लेकर सभी जिला मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारियों (सीएमएचओ) को पत्र लिखा है। कहा है कि हर सूचना को गंभीरता से लें और तत्काल राज्य को सूचना दें। छत्तीसगढ़ पशु संचालनालय की ओर से 9 बिंदुओं पर विस्तृत दिशा-निर्देश जारी कर दिया गया है।

अधिकारियों को जारी किए गए दिशा निर्देश में कहा गया है कि भारत सरकार की ओर से जो गाइड-लाइन तय किए गए उसके मुताबिक सावधानियां बरतनी है। राज्य के सीमावर्ती इलाकों को खास तौर पर अमला को सक्रिय रहना होगा। गाइड-लाइन में पोल्ट्री फार्म, जू-पार्क, जंगल सफारी में विशेष सुरक्षा बरतने के निर्देश दिए गए हैं। गाइडलाइन में कहा गया है कि भारत के केरल, राजस्थान, मध्यप्रदेश एवं हिमांचलप्रदेश में पाए गए मृत पक्षियों (बतख, कौवे एवं प्रवासी पक्षियां) में बर्ड फ्लू रोग की पुष्टि होने के पश्चात भारत शासन के दिये गए दिशानिर्देश अनुसार रोग नियंत्रण एवं रोकथाम के दिशा निर्देश का पालन किया जाना है। बर्ड फ्लू रोग पक्षियों का संक्रामक एवं घातक रोग है, जिससे बैकयार्ड पोल्ट्री पालक एवं पोल्ट्री व्यवसायों को अत्यधिक हानि होता है एवं यह रोग मनुष्यों में भी संक्रमित करता है।

जारी गाइडलाइन के प्रमुख बिंदू

1. भारत सरकार के विभागीय वेबसाईट (www.dahd.nic.in) से, बर्ड फ्लू रोग के नियंत्रण एवं रोकथाम के संबंध में दिये गए कार्ययोजना का साक्षर पालन करें..

2. भारत सरकार के गाइड लाईन्स में दिये गए सैम्पल साईज का पालन करते हुए नमूने एकत्र कर पाक्षिक अन्तराल में, राज्य स्तरीय रोग अन्वेषण प्रयोगशाला, रायपुर को प्रस्तुत किया जाना सुनिश्चित करे। इस संदर्भ में समन्वय स्थापित कर कार्य करे.

3. विकारीय सामग्री (perishable good) विक्रय करने वाले बाजार wet market, poultry market chain supply areas, बतख पालन वाले क्षेत्र एवं जंगली व अप्रवासी पक्षियों के इलाकों में विशेष निगरानी करावें..अचानक पक्षियों मे (बतख, कौवे, कुक्कुट एवं प्रवासी पक्षियां) बड़ी संख्या में मृत्यु होने पर बायो-सेक्यूरिटी नियमों का पालन करते हुए मृत पक्षियों का नमुना एकत्र कर राज्य स्तरीय रोग अन्वेषण प्रयोगशाला, पंडरी, रायपुर से समन्वय बना कर NIHSAD Bhopal को प्रेषित करना सुनिश्चित करें.

4. वन विभाग से समन्वय स्थापित कर अक्सर अप्रवासी पक्षियों के देखे जाने वाले क्षेत्र जैसे- राष्ट्रीय अभ्यारण्य, पोखर, झील को चिन्हाकित कर उन क्षेत्रों के समीप के poultry population के surveillance (निगरानी) and sero surveillance हेतु विशेष कार्ययोजना बना कर उस पर अमल करें। 5. प्रचार प्रसार द्वारा पोल्ट्री व्यवसाय से जुड़े लोगों (population at risk) को बर्डफ्लू रोग के zoonotic importance एवं रोकथाम संबंधी जानकारी से अवगत करावें..

6. बैकयार्ड पोल्ट्री एवं व्यवसायिक पोल्ट्री से जुड़े सभी लोगों को, पक्षियों में असामान्य बीमारी एवं मृत्यु की सूचना तुरन्त निकटतम पशु चिकित्सा संस्था में देने संबंधी जानकारी देवें..

7. भारत सरकार के गाइड लाइन्स में रोग उदभेद की स्थिति से निपटने आवश्यक उपकरण, रसायन एवं पी.पी.ई किट तैयार रखें..

8. जिले के शासकीय व निजी पोल्ट्री प्रक्षेत्र, पोल्ट्री व्यवसायिक केन्द्र इत्यादि में जैव सुरक्षा के सभी नियमों से अवगत करावे एवं उनका पालन किये जाने संबंधी निर्देश पारित करें..

9. बर्ड पलू रोग के नियंत्रण एवं रोकथाम के संबंध में किये गए कार्यों का प्रतिवेदन अधोहस्ताक्षरी को पाक्षिक (15 दिवस अन्तराल में) प्रस्तुत करे..

Author Profile

नीरजधर दीवान /संपादक - मोबाइल नंबर 8085229794
नीरजधर दीवान /संपादक - मोबाइल नंबर 8085229794

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *