पुलिस ने 3 डीजल चोरों को किया गिरफ्तार, हाइवे किनारे खड़ी वाहनों को बनाते थे निशाना

बिलासपुर। पुलिस ने डीजल और पेट्रोल की चोरी और लूटपाट करने वाले संगठित गिरोह का पर्दाफाश किया गया है। गिरोह के 3 सदस्यों को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी हाईवे किनारे खड़ी ट्रकों को निशाना बनाते थे। पुलिस ने आरोपियों से स्कार्पियो एवं रेनॉल्ट ट्राइबर के साथ 75 लीटर डीजल भी जप्त किया है।

मिली जानकारी के अनुसार दिनांक 18.05.2026 को बेवरेज कॉर्पोरेशन सिरगिट्टी के सामने खड़े वाहन से आरोपियों द्वारा डीजल चोरी किया जा रहा था। जिसका विरोध करने पर आरोपियों ने प्रार्थी के साथ मारपीट की। दिनांक 24.05.2026 को थाना कोनी क्षेत्र में आरोपियों द्वारा ट्रेलर क्रमांक CG 10 BL 8136 के डीजल टंकी को तोड़कर लगभग 100 लीटर डीजल कीमत करीब 9500/- रुपये ड्रम में भरकर सफेद रंग की स्कॉर्पियो मे भाग गए थे। दिनांक 28.03.2026 को ग्राम सेंदरी के पास नेशनल हाईवे किनारे खड़े ट्रेलर क्रमांक CG 04 BS 9548 से अज्ञात आरोपियों ने लगभग 270 लीटर डीजल कीमती करीब 25,000/- रुपये चोरी कर लिया गया था। अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना के दौरान आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। क्षेत्र में लगातार हो रही इस प्रकार की आपराधिक गतिविधियों को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह (भा.पु.से.) ने ए.सी.सी.यू. एवं थाना सिरगिट्टी स्टाफ को सम्मिलित कर विशेष टीम गठित की। टीम द्वारा तकनीकी साक्ष्य, सीसीटीवी फुटेज एवं पूर्व में घटित इसी प्रकार की घटनाओं का गहन विश्लेषण करने के बाद अलग-अलग स्थानों पर रेड कार्यवाही की। जांच के दौरान 03 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। इसके अतिरिक्त गिरोह में शामिल अन्य आरोपियों/सदस्यों को भी चिन्हांकित कर लिया गया है, जिनकी गिरफ्तारी के लिए लगातार कार्यवाही की जा रही है।

पूछताछ में आरोपी संजय कुमार कुर्रे, मणीशंकर कुर्रे एवं अमित भारद्वाज ने संगठित गिरोह बनाकर स्कार्पियो एवं रेनॉल्ट ट्राइबर वाहन से रात्रि में हाईवे किनारे खड़ी ट्रकों को निशाना बनाकर डीजल लूटपाट की घटना करना स्वीकार किया। आरोपियों ने यह भी बताया कि बेमेतरा, बलौदाबाजार, कवर्धा, महासमुंद, रायगढ़, कोरबा, सकरी बायपास, सरगांव, जांजगीर, कोनी हाईवे क्षेत्र में भी पेट्रोल और डीजल की चोरी कर चुके है। आरोपी अमित भारद्वाज के कब्जे से घटना में प्रयुक्त रेनॉल्ट ट्राइबर और नगदी रकम 600/- रुपये, आरोपी संजय कुर्रे के कब्जे से घटना में प्रयुक्त स्कार्पियो, धारदार चाकू एवं नगदी रकम 800/- रुपये और आरोपी मणीशंकर कुर्रे के कब्जे से नगदी रकम 1200/- रुपये जप्त किया गया है। आरोपियों के कब्जे से 74 लीटर डीजल भी जप्त किया गया है। जांच के दौरान आरोपियों की संलिप्तता थाना कोनी के अपराध क्रमांक 264/2026 एवं 119/2026 में भी पाई गई, इसलिए दोनों अपराधों में भी विधिवत गिरफ्तारी की गई है। पूछताछ एवं तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर गिरोह के अन्य सदस्यों की पहचान भी बिलासपुर पुलिस द्वारा कर ली गई है। फरार आरोपियों की गिरफ्तारी हेतु विशेष टीम गठित कर लगातार कार्यवाही की जा रही है तथा पूरे सिंडिकेट को शीघ्र ध्वस्त किया जाएगा। आरोपियों के विरुद्ध गंभीर धाराओं के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विधिवत गिरफ्तार किया गया है। आरोपियों को न्यायिक रिमाण्ड पर न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया है।

00 आरोपियों के नाम –
1. संजय Kumar Kurre पिता देव प्रसाद कुर्रे उम्र 30 वर्ष निवासी ग्राम बगडबरी थाना बलौदा जिला जांजगीर-चांपा।
2. मणीशंकर कुर्रे पिता स्व. मनहरण कुर्रे उम्र 24 वर्ष निवासी ग्राम बगडबरी थाना बलौदा जिला जांजगीर-चांपा।
3. अमित भारद्वाज पिता हर प्रसाद भारद्वाज उम्र 29 वर्ष निवासी ग्राम बगडबरी थाना बलौदा जिला जांजगीर-चांपा।
4.

Author Profile

नीरजधर दीवान /संपादक - मोबाइल नंबर 8085229794
नीरजधर दीवान /संपादक - मोबाइल नंबर 8085229794

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *