बिलासपुर। मोटर सायकल हटाने की बात पर जानलेवा हमला करने वाले 02 आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने घटना के बाद फरार आरोपी को मध्यप्रदेश से दबिश देकर पकड़ा है। आरोपियों से हमले में प्रयुक्त लोहे का चूड़ा जप्त किया गया है।
मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि 24.05.2026 की रात लगभग 08:20 बजे अयन पाटले मोहम्मद बाजार गया हुआ था। इसी दौरान मोटर सायकल हटाने की बात को लेकर कुछ युवकों द्वारा उससे विवाद किया। विवाद बढ़ने पर आरोपियों ने प्रार्थी के सिर पर लोहे के चूड़े से हमला कर दिया जिससे उसके सिर से खून बहने लगा। घटना की सूचना मिलने पर प्रार्थी का भाई अमन पाटले मौके पर पहुंचा तो आरोपियों ने उसके साथ भी मारपीट करते हुए चाकू से हमला कर दिया। जिससे उसे गंभीर चोट आईं। घटना की सूचना मिलते ही थाना तोरवा पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची। लेकिन आरोपी घटना के बाद अपने घर एवं क्षेत्र से फरार हो चुके थे। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह (भा.पु.से.) के निर्देश, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) पंकज कुमार पटेल एवं नगर पुलिस अधीक्षक कोतवाली गगन कुमार (भा.पु.से.) के मार्गदर्शन में आरोपियों की लगातार पतासाजी कर दबिश कार्यवाही की जा रही थी। जांच के दौरान पता चला कि आरोपी निर्मल पासी अपना मोबाइल बंद कर मध्यप्रदेश के महूरी क्षेत्र में छिपा हुआ है। पुलिस टीम द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए देर रात दबिश देकर आरोपी को गिरफ्तार किया गया। दूसरे आरोपी शिवम पासी को उसके निवास स्थान से गिरफ्तार किया गया। मामले में फरार अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है और उनकी गिरफ्तारी के लिए टीम द्वारा विभिन्न स्थानों पर दबिश दी जा रही है। आरोपियों के खिलाफ धारा – 296, 351(3), 115(2), 109(1), 3(5) बीएनएस के तहत अपराध दर्ज किया गया है।
00 गिरफ्तार आरोपी
1. शिवम पासी पिता राजू पासी, उम्र 25 वर्ष, निवासी लालखदान, थाना तोरवा, जिला बिलासपुर।
2. निर्मल पासी पिता चैतराम पासी, उम्र 44 वर्ष, निवासी लालखदान ओव्हरब्रिज के पास, थाना तोरवा, जिला बिलासपुर।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरOctober 10, 2026मल्हार स्कूल के प्राचार्य सहित तीन शिक्षक हटाए गए, जांच में छात्रों से दुर्व्यवहार करने की हुई पुष्टि
बिलासपुरOctober 10, 2026बेलतरा विधायक का ध्वजा यात्रा रविवार से हो रहा शुरू, कहा – केवल धार्मिक यात्रा है, कांग्रेसी भी अपने को हिंदू मानते है तो शामिल हो जाएं
बिलासपुरOctober 9, 2026खेत-खलिहान से सत्ता के शिखर तक, छात्र राजनीति ने गढ़ा अरुण साव का सफर, साव ने खोले जीवन के अनकहे पन्ने, गांव के खेल और संघ की शाखा से जुड़ी यादें
बिलासपुरOctober 9, 2026गरबा का प्रचार करने सिगरेट पीकर और तमंचा अड़ाकर बनाया वीडियो, किया सोशल मीडिया में वायरल, 5 लड़कियां सहित 9 गिरफ्तार
