तखतपुर। नगर के मुख्य मार्ग बेलसरी नाका के पास मंगलवार को हुए भीषण सड़क हादसे में एडिशनल एसपी के चाचा की दर्दनाक मौत हो गई। तेज रफ्तार सवारी बस और मोटरसाइकिल के बीच हुई जोरदार भिड़ंत में ग्राम लीदरी निवासी बृजराज उर्फ गोविंद महादेवा की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद क्षेत्र में सनसनी फैल गई और बड़ी संख्या में लोग घटनास्थल पर जुट गए।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मृतक की पहचान बृजकिशोर महादेवा (उम्र लगभग 40 वर्ष) के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि वह रोजाना की तरह अपने काम के सिलसिले में बाइक से तखतपुर आ रहे थे। जैसे ही वह बेलसरी नाका के पास पहुंचे, तभी सामने से आ रही श्री साई ट्रैवल्स की तेज रफ्तार बस क्रमांक CG 10 G 1167 ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक के परखच्चे उड़ गए और युवक सड़क पर गंभीर रूप से घायल होकर गिर पड़ा। आसपास मौजूद लोगों ने तत्काल पुलिस और एंबुलेंस को सूचना दी, लेकिन तब तक युवक की मौत हो चुकी थी।
घटना की सूचना मिलते ही तखतपुर पुलिस मौके पर पहुंची और यातायात को सुचारू कराने के लिए सड़क खाली कराई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मर्चुरी भेज दिया है। वहीं दुर्घटनाग्रस्त बस को भी जब्त कर लिया गया है। प्रारंभिक जांच में बस चालक की लापरवाही और तेज रफ्तार को हादसे का कारण माना जा रहा है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। हादसे के बाद मृतक के परिजनों में गहरा शोक व्याप्त है।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरOctober 9, 2026खेत-खलिहान से सत्ता के शिखर तक, छात्र राजनीति ने गढ़ा अरुण साव का सफर, साव ने खोले जीवन के अनकहे पन्ने, गांव के खेल और संघ की शाखा से जुड़ी यादें
बिलासपुरOctober 9, 2026गरबा का प्रचार करने सिगरेट पीकर और तमंचा अड़ाकर बनाया वीडियो, किया सोशल मीडिया में वायरल, 5 लड़कियां सहित 9 गिरफ्तार
सूरजपुरOctober 8, 2026हेड कांस्टेबल की पत्नी और बेटी की हत्या, 3 को फांसी और एक को आजीवन कारावास की सजा, एक NSUI का नेता भी है
कोरबाOctober 7, 2026SECL के कोयला खदान के अंदर डंफर में लगी आग, 2 करोड़ की गाड़ी जलकर खाक
