
रायपुर 7 जनवरी। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने बुधवार को अपने निवास में राज्यसभा सांसद विवेक तन्खा और जनसंघर्ष समिति के सुदीप श्रीवास्तव को आस्वस्थ किया कि बिलासपुर से हवाई सेवा शुरू करने के लिए हर संभव प्रयास कर रही है। इस अवसर पर फ्लाई बिग एयरलाईंस के सीएमडी संजय मंडाविया और संदीप दुबे भी उपस्थित थे।
मुख्यमंत्री श्री बघेल से चर्चा के दौरान फ्लाई बिग एयरलाईंस के श्री मंडाविया ने बताया कि उनकी कम्पनी बिलासपुर से नई दिल्ली मार्ग पर एटीआर 600 विमान सेवा संचालित करने के लिए इच्छुक है। उनकी कम्पनी भविष्य में बिलासपुर से हैदराबाद, अहमदाबाद और जबलपुर के लिए भी हवाई सेवा प्रारंभ करना चाहती है। वर्तमान में उनकी कम्पनी के पास दो विमान हैं, 13 जनवरी को रायपुर से इंदौर तक फ्लाई बिग एयरलाईंस की हवाई सेवा शुरू होगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि बिलासपुर से हवाई सेवा प्रारंभ करने के लिए राज्य सरकार के स्तर से हरसंभव प्रयास किए जाएंगे।
Author Profile

Latest entries
UncategorizedOctober 12, 2026कोरबा के 3 शातिर चोर बिलासपुर में पकड़ाए, लाखों के माल जप्त, क्रेटा और बुलेट में जाते थे चोरी करने
बिलासपुरOctober 11, 2026बैटरी चोरी के 06 आरोपी गिरफ्तार, मोबाइल कंपनी के टावर से किया था चोरी, खरीददार भी पकड़ाया
बिलासपुरOctober 11, 2026रेलवे में 3,548 पदों पर भर्ती, ग्रेजुएट छात्र बन सकते है मालगाड़ी प्रबंधक, 6 नवंबर तक कर सकते है ऑनलाइन आवेदन
सूरजपुरOctober 11, 2026सूरजपुर में मां – बेटे की हत्या, एक का शव सड़क में मिला तो एक का घर के अंदर
