
बालोद। प्रदेश के बालोद में 3 कौवे की मौत ने प्रशासन की नींद उड़ा दी है। पशु चिकित्सा विभाग ने एक कौवे की सेम्पल लेकर जांच के लिए भोपाल भेज दिया है। बाकी के कौवों को जला दिया गया है।
जानकारी के मुताबिक बालोद के पौड़ी गांव में बुधवार को शाम होते होते तीन कौए जमीन पर आ गिरे और उनकी मौत हो गई। इसके बाद से ग्रामीणों में डर का माहौल है। हालांकि अभी तक कौए की मौत का कारण पता नहीं चल सका है। बर्ड फ्लू की आशंका जताई जा रही है। इसके बाद जिला प्रशासन की टीम में पोल्ट्री फॉर्म पर जाकर अलर्ट कर रही है। पशुधन विभाग ने कौए के शव को जला दिया गया है। विभाग की ओर से सभी जिलों के कलेक्टर सहित पशु चिकित्सा विभाग को सीमावर्ती क्षेत्रों में पक्षियों के परिवहन पर निगरानी के निर्देश दिए हैं। साथ ही सभी शासकीय और अशासकीय कुक्कुट पालन व पोल्ट्री व्यवसाय केंद्रों को भी सर्विलेंस किया जा रहा है। पशु चिकित्सा विभाग की ओर से दुर्ग, रायगढ़, जगदलपुर, बैकुंठ, कोरिया बिलासपुर के कोनी और सरगुजा के कुनकुरी स्थित शासकीय पोल्ट्री फार्म से बर्ड फ्लू की जांच के लिए सैंपल लिए गए हैं अभी तक की जांच में सभी सैंपल की रिपोर्ट नेगेटिव आई है। छत्तीसगढ़ में बर्ड फ्लू का अब तक कहीं से कोई भी मामला सामने नहीं आया है। गौरतलब है कि देश मे बर्ड फ्लू तेजी फैल रहा है। राजस्थान, केरल, मध्यप्रदेश और हिमाचल प्रदेश समेत 7 राज्यो में हजारों की संख्या में स्थानीय और प्रवासी पक्षियों की मौत हो गई है। इन सभी राज्यों में बर्ड फ्लू की पुष्टि हो चुकी है। इन सभी प्रदेशो में चिकन और अंडा खाने पर प्रतिबंध लगा दिया गया है।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरAugust 26, 2026पत्नी की हत्या कर आँगन में जलाया, हड्डी को किया दफन, फिर थाने में लिखा दिया गुमशुदगी कि रिपोर्ट, लेकिन DNA रिपोर्ट से खुल गया राज
बिलासपुरAugust 26, 2026भोजली पर्व को देशभर में पहचान दिलाने का प्रयास, परंपरा बचाने महिलाओं ने उठाया बीड़ा
बिलासपुरAugust 25, 2026सावन के अंतिम सोमवार को जैताई मां की पावन धरा पर हुआ भव्य धार्मिक आयोजन
बिलासपुरAugust 25, 20262 हजार लोगों ने पीएम आवास का पैसा लिया लेकिन काम शुरू नहीं किया, अब होगी कार्रवाई, गांवों के सरपंच भी आए रडार में
