
बिलासपुर। बिलासपुर मण्डल अपने समर्पित रेलकर्मियों के सम्मिलित प्रयासों से कोरोनाकाल की चुनौतियों का डटकर सामना करते हुए अपने सर्वाधिक लदान करने वाले मंडलों में से एक होने के खिताब एवं परंपरा को बरकरार रखने की ओर अग्रसर है । कोरोना जैसी वैश्विक महामारी के दौर में भी अपनी ठोस इरादों की बदौलत बिलासपुर मण्डल ने आपदा को अवसर में बदलते हुए न केवल रिकार्ड के मैंटेनेंस कार्य हुए बल्कि अधोसंरचना के लिए कार्य भी तीव्र गति से किया गया । इस वित्तीय वर्ष 2020-21 के 01 अप्रैल 2020 से आज 07 जनवरी 2021 को बिलासपुर मण्डल द्वारा 100 मिलियन टन माल लदान के आंकड़े को पार कर कीर्तिमान स्थापित किया गया तथा अपनी लक्ष्य की ओर लगातार अग्रसर है |
इस अवधि में लोड किए गए वस्तुओं में कोयला, क्लिंकर, लौह अयस्क, सीमेंट, स्टील, खाद्यान, रासायनिक खाद, खनिज तेल एवं स्टील कारखानो के लिए कच्चे माल आदि प्रमुख रूप से सम्मिलित है । इनमें कोयला, क्लिंकर, खाद्यान, रासायनिक खाद एवं लौह अयस्क की सर्वाधिक लदान की गई है ।
मण्डल रेल प्रबन्धक श्री आलोक सहाय ने अपने सभी कर्मचारियो एवं अधिकारियों को इस उपलब्धि के लिए शुभकामनाएँ दी गई एवं बेहतर कार्य के लिए प्रोत्साहित किया गया ।
Author Profile

Latest entries
UncategorizedOctober 12, 2026कोरबा के 3 शातिर चोर बिलासपुर में पकड़ाए, लाखों के माल जप्त, क्रेटा और बुलेट में जाते थे चोरी करने
बिलासपुरOctober 11, 2026बैटरी चोरी के 06 आरोपी गिरफ्तार, मोबाइल कंपनी के टावर से किया था चोरी, खरीददार भी पकड़ाया
बिलासपुरOctober 11, 2026रेलवे में 3,548 पदों पर भर्ती, ग्रेजुएट छात्र बन सकते है मालगाड़ी प्रबंधक, 6 नवंबर तक कर सकते है ऑनलाइन आवेदन
सूरजपुरOctober 11, 2026सूरजपुर में मां – बेटे की हत्या, एक का शव सड़क में मिला तो एक का घर के अंदर
