कांग्रेस के 12 ब्लाक अध्यक्षों ने ली शपथ, गिरीश देवांगन ने कहा भाजपा के दुष्प्रचार को करें बेनकाब

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के कांग्रेस प्रभारी पीएल पुनिया तथा प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के मार्गदर्शन में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम द्वारा नियुक्त किए गए बिलासपुर जिले के सभी 12 ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्षों को आज खनिज निगम के अध्यक्ष गिरीश देवांगन तथा अपेक्स बैंक के चेयरमैन बैजनाथ चंद्राकर सहित अनेक नेताओं और हजारों कार्यकर्ताओं की मौजूदगी में कार्यभार सौंप कर सम्मानित किया गया। जिन नवनियुक्त ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्षों को सम्मानित कर कार्यभार सौंपा गया उनमें कोटा के ब्लॉक अध्यक्ष आदित्य दीक्षित, सीपत के राजेंद्र धीवर, तखतपुर ग्रामीण के घनश्याम शिवहरे, तखतपुर नगर के बिहारी देवांगन, मस्तुरी के नागेंद्र राय, बिल्हा की श्रीमती गीतांजलि कौशिक, रतनपुर ग्रामीण के महेत राम कश्यप, रतनपुर शहर के रमेश सूर्या, बेलगहना के रामचंद्र पैकरा, सकरी के राजू साहू और बेलतरा के झगरराम सूर्यवंशी तथा बिलासपुर के, तैयब हुसैन अरविंद शुक्ला विनोद साहू और मोती थारवानी शामिल थे। इस आयोजन में खनिज निगम के अध्यक्ष गिरीश देवांगन मुख्य अतिथि के रूप में विराजमान से जबकि कार्यक्रम की अध्यक्षता अपेक्स बैंक के अध्यक्ष श्री बैजनाथ चंद्राकर द्वारा की गई। वहीं सम्मानित विशिष्ट अतिथि के रूप में प्रदेश कांग्रेस के उपाध्यक्ष अटल श्रीवास्तव, शहर अध्यक्ष प्रमुख नायक, संसदीय सचिव श्रीमती रश्मि सिंह, शहर विधायक शैलेश पांडे, महापौर रामचरण यादव, जिला पंचायत अध्यक्ष अरुण सिंह चौहान, प्रदेश अध्यक्ष तथा कांग्रेस के जिला प्रभारी चुन्नीलाल साहू, प्रदेश महामंत्री अर्जुन तिवारी, रेस्ट रोकता अभय नारायण राय नगर निगम बिलासपुर के सभापति शेख नजीरूद्दीन पूर्व विधायक सियाराम कौशिक पूर्व विधायक दिलीप लहरिया जगजीत सिंह मक्कड़ भुनेश्वर यादव राजेंद्र साहू महेंद्र गंगोत्री रविंद्र जी अनीता लव्हात्रे, रमेश कौशिक गुलजार सिंह एवं आशीष सिंह मंच पर आसीन थे। आज कांग्रेस भवन में आयोजित इस पदभार ग्रहण समारोह में जिले के सभी ब्लॉकों और ग्रामीण क्षेत्रों से इतनी बड़ी संख्या में कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं की ऐसी भीड़ उमड़ी, जिसके कारण न केवल कांग्रेस भवन के भीतर वरन उसके बाहर भी, चारों ओर दूर-दूर तक तिल धरने की भी जगह नहीं थी। इतनी भीड़ के बावजूद पूरी तरह गरिमामय एवं अनुशासित ढंग से हुए इस पदभार ग्रहण समारोह में सभी नवनियुक्त ब्लॉक अध्यक्षों को कार्यभार सौंपते हुए प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष श्री मोहन मरकाम ने उन्हें शुभकामनाएं और बधाइयां देने के साथ ही, उनसे पार्टी की जड़ों को और भी मजबूत करने के साथ ही जनता के बीच जाकर मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल द्वारा जनहित में किए गए कार्यों का प्रचार प्रसार करने का आह्वान किया।
समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद खनिज मंडल के अध्यक्ष श्री गिरीश देवांगन ने नवनियुक्त अध्यक्षों से कहा कि ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष और उनकी कमेटियां जमीनी स्तर पर पार्टी को मजबूत तथा गांव गांव में बूथ लेवल पर सक्रिय करने का काम करती है। उन्होंने सभी ब्लॉक अध्यक्षों से पार्टी का झंडा बुलंद कर धान खरीदी को लेकर भारतीय जनता पार्टी द्वारा किए जा रहे दुष्प्रचार की पोल खोलने और किसानों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़े रहने की अपील की।
अपेक्स बैंक के अध्यक्ष श्री बैजनाथ चंद्राकर ने भी सभी ब्लॉक अध्यक्षों को शुभकामनाएं और बधाइयां देते हुए कहा कि प्रदेश कांग्रेस कमेटी और मुख्यमंत्री तथा कांग्रेस के छत्तीसगढ़ प्रभारी और प्रदेश अध्यक्ष ने उन पर जो भरोसा किया है उसे वे कायम रखेंगे। श्री गिरीश देवांगन एवं श्री चंद्राकर ने सभी 12 ब्लॉक अध्यक्षों को शाल एवं श्रीफल देकर सम्मानित किया तथा अपनी शुभकामनाएं प्रदान की।

जिला ग्रामीण कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष श्री विजय केसरवानी ने इस आयोजन में पधारे सभी अतिथियों और ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्षों तथा गांव गांव से पहुंचे पार्टी नेताओं तथा कार्यकर्ताओं का स्वागत करते हुए कहा कि आज का यह सैलाब बता रहा है कि बिलासपुर जिले में कांग्रेस की जड़ें किस कदर मजबूत हैं। श्री केशरवानी ने सभी ब्लॉक अध्यक्षों से बूथ स्तर पर जमीनी ढंग से खुद संपर्क कर कांग्रेस की बूथ लेवल कमेटियां बनाने और उन्हें सक्रिय तथा सक्षम बनाने की अपील की है।
कार्यक्रम को प्रदेश कांग्रेस के उपाध्यक्ष श्री अटल श्रीवास्तव, संसदीय सचिव श्रीमती रश्मि सिंह, बिलासपुर विधायक श्री शैलेश पांडे, बिलासपुर के महापौर श्री रामशरण यादव तथा बिलासपुर जिला कांग्रेस के प्रभारी श्री चुन्नीलाल साहू एवं शहर कांग्रेस अध्यक्ष श्री प्रमोद नायक समेत अनेक वक्ताओं ने संबोधित किया।
इस आयोजन के लिए जिला कांग्रेस कमेटी के द्वारा जिस कदर जमीनी लेवल पर तैयारियां की गई थीं। उसके कारण ही आज के पदभार ग्रहण समारोह में उमड़ी जिले घर के कांग्रेसजनों तथा नेताओं की भीड़ ने इस आयोजन को ऐतिहासिक और यादगार बना दिया। आज के इस कार्यक्रम का संचालन श्री ऋषि पांडे द्वारा किया गया। इस अवसर पर सर श्री सीताराम जायसवाल अशोक सूर्यवंशी, करुणा डूंगडूंग, माया मिश्रा शंकर यादव मुन्ना श्रीवास नानक रेलवानी नीरज जायसवाल राजेश शुक्ला सुभाष ठाकुर तथा दुलारे सहित बड़ी संख्या में पार्टी जन मौजूद थे।

Author Profile

नीरजधर दीवान /संपादक - मोबाइल नंबर 8085229794
नीरजधर दीवान /संपादक - मोबाइल नंबर 8085229794

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *