बिलासपुर। शनिवार को ब्लाक अध्यक्षों की शपथ ग्रहण में शहर विधायक शैलेश पांडेय ने तैय्यब हुसैन का साल और श्रीफल भेंटकर स्वागत किया। अब ये श्रीपांडेय की सदाशय है कि विवाद का पटाक्षेप, ये तो आने वाला समय ही बताएगा। लेकिन लोग अब यही मान रहे हैं कि जांच कमेटी के रिपोर्ट आने के पहले ही विवाद का पटाक्षेप हो गया है। मानने वाले तो ये भी मान रहे है कि एक तरह से श्रीपांडेय ने हथियार डाल दिए है।
राजनीति में कोई स्थायी दोस्त और दुश्मन नही होते ये तो सबने सुना है। लेकिन विधायक शैलेश पांडेय और ब्लाक अध्यक्ष तैयब हुसैन के बीच का विवाद इतना जल्दी ठंडा पड़ जाएगा ये किसी ने नही सोचा था। शनिवार को जब श्री पांडेय ने ब्लाक अध्यक्ष तैय्यब हुसैन को साल और श्रीफल भेंट किया तो देखने वाले भी कुछ पल के लिए अवाक रह गए। क्योंकि एक दिन पहले ही यानी शनिवार को दोनों के बीच खाई और खंदक की लड़ाई थी। क्योंकि जांच टीम के सामने शैलेश पांडेय अपनी शिकायत पर अड़े हुए थे और सख्त करवाई की मांग कर रहे थे। उनका कहना था कि तैय्यब ने शैलेश पांडेय का अपमान नही किया है जनादेश का अपमान किया है। बिलासपुर की जनता का अपमान किया है। दूसरी और ब्लाक अध्यक्ष तैय्यब हुसैन भी दो टूक शब्दों में कह रहे थे कि उन्होंने विधायक के साथ किसी तरह की बदसलूकी नही की है। श्री पांडेय ने उनके खिलाफ झूठी शिकायत की है। अब किसने किससे बदसलूकी की और किसने झूठी शिकायत की है ये तो जांच टीम ही अपनी रिपोर्ट में बताएगी। लेकिन कांग्रेस भवन में श्री पांडेय द्वारा तैय्यब को साल व श्रीफल भेंट करने के बाद माना जा रहा है विवाद का पटाक्षेप हो गया है और एक तरह से पांडेय ने हथियार डाल दिए है। अब जांच टीम की रिपोर्ट को लेकर भी कयास लगाना शुरू हो गया है। माना तो यह भी जा रहा है कि तैय्यब को ज्यादा से ज्यादा समझाइस देकर छोड़ दिया जाएगा।
गौरतलब है कि रविवार को प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल दो दिवसीय प्रवास पर थे। रविवार को लालबहादुर शास्त्री स्कूल के एक कार्यक्रम में शहर को करोड़ो रूपये की सौगात दिया था। शाम को नए सर्किट हाउस का लोकार्पण करते हुए रात्रि विश्राम किया। दूसरे दिन मुख्यमंत्री सेलर गोठान का निरीक्षण करने जाने वाले थे। लिहाजा कांग्रेस के सारे दिग्गज नेता सर्किट हाउस में इकट्ठे हुए थे। इसी दौरान ब्लाक अध्यक्षों की नियुक्ति की चर्चा हो रही थी औऱ सब एक दूसरे को बधाई दे रहे थे। इसी दौरान श्री पांडेय और तैयब के बीच विवाद हो गया जो धक्का मुक्की तक पहुंच गई। बाद में शहर विधायक श्री पांडेय ने अपने साथ बदसलूकी किए जाने की शिकायत प्रदेश अध्यक्ष मोहन मरकाम से की। श्री मरकाम ने भी मामले की गंभीरता की देखते हुए प्रदेश उपाध्यक्ष चुन्नीलाल साहू की अध्यक्षता में तीन सदस्यी कमेटी का गठन कर दिया। वैसे तो कमेटी को तीन दिन के अंदर रिपोर्ट प्रस्तुत करने के लिए कहा था लेकिन पांच दिन हो गए। कमेटी ने क्या रिपोर्ट प्रस्तुत किया है अभी तक इस मामले में कोई अधिकृत जानकारी नही आई है। लेकिन साल और श्रीफल भेंट करने के बाद माना जा रहा है कि मामले का पटाक्षेप हो गया है और श्री पांडेय ने हथियार डाल दिए है।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरApril 12, 20266 किलो गांजा के साथ दो बहनें गिरफ्तार, नाम बदल – बदलकर बेचते थे गांजा
बिलासपुरApril 12, 2026खनिजों के अवैध परिवहन पर बड़ी कार्रवाई, 2 हाइवा व 6 ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त, चोरी करके बेच रहे थे रेत, मुरुम और गिट्टी
बिलासपुरApril 12, 2026बिलासपुर रेलवे जोन ने बेचा ₹303.47 करोड़ रुपए का कबाड़, बनाया इतिहास
बिलासपुरApril 10, 2026महिला को टोनही बोलने वाली एक महिला और एक युवक गिरफ्तार, भेजा गया जेल

