रायगढ़। भाजपा मंडल अध्यक्ष की ने अपना जीभ काटकर शिवलिंग में चढ़ दी है। इस घटना के बाद मंदिर में दर्शनार्थियों की भीड़ लगनी शुरू हो गई है।


पुसौर तहसील के लोहरसिंह गांव निवासी डोल नारायण नायक भाजपा के कोड़ातराई मंडल अध्यक्ष हैं। उनकी मां पदि्मनी नायक (60) पत्नी सुंदरलाल नायक सावन के पहले सोमवार तड़के करीब 3 बजे गांव में ही स्थित शिव मंदिर में पहुंची। थोड़ी देर पूजा-अर्चना करने के बाद उन्होंने अपनी जीभ काटकर शिवलिंग पर अर्पित कर दी। परिजन जब मंदिर में पहुंचे तो इस बात का पता चला। जैसे ही इस बात की जानकारी गांव वालों को हुई तो मंदिर में दर्शनार्थियों की भीड़ लगनी शुरू हो गई। आसपास के गांव वाले भी दर्शन करने के लिए मंदिर पहुंचने लगे है। बताया जा रहा है की महिला ने 15 साल की उम्र में भी ऐसा कर चुकी हैं। वह बचपन से शिव भक्त रही हैं। जांजगीर चांपा में उनकी ननिहाल है। वहां के स्थानीय शिव मंदिर में उन्होंने जीभ काटकर अर्पित कर दी थी। फिर मंदिर में ही बैठी रहीं और 10 दिन बाद घर लौटी थी। इसके बाद उसकी जीभ फिर से निकल आई थी।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरMay 3, 2026मोपका में युवक की हत्या, 3 आरोपी और 2 नाबालिग गिरफ्तार, क्या है हत्या का कारण…, पढ़े खबर…
बिलासपुरMay 3, 2026जेल जा सकते है चार अधिवक्ता, अग्रिम जमानत आवेदन खारिज, फर्जी दस्तावेज पेश कर मुआवजा के लिए लगा दिया था आवेदन
कांकेरMay 2, 2026IED ब्लास्ट में DRG के चार जवान शहीद, बारूदी सुरंग को कर रहे थे निष्क्रिय
बिलासपुरMay 2, 2026आयुक्त ने किया वरिष्ठ स्वच्छता निरीक्षक को निलंबित, अवैध उगाही का वीडियो हुआ था वायरल, फोकट में कोल्ड ड्रिंक भी पिया
