रायपुर। प्रदेश राजधानी रायपुर में ठगी का एक रोचक मामला सामने आया है। मामले में पति-पत्नी ने मिलकर दूसरे की मकान का दस्तावेज बनाकर चोला मंडलम से एक करोड़ रुपए लोन लेकर फरार हो गया। फाइनेंस कंपनी को ठगी की जानकारी तब हुई जब लोन नही पटाने पर कुर्की की प्रक्रिया शुरू हुई।
पुलिस के अनुसार कोटा में रहने वाले राजेश आहूजा और उनकी पत्नी सौम्या आहूजा ने चोलामंडलम इनवेस्टमेंट एंड फायनेंस कंपनी के पास लोन के लिए आवेदन दिया। दोनों पति-पत्नी ने बताया कि उनके अलावा उनके परिवार के विकास, प्रिया, रमेश और सुशीला आहूजा के नाम पर छोटा भवानी नगर कोटा में पटवारी हल्का नंबर 107 खसरा नंबर 129/2, 129/5 और खसरा 131/12, 143/81 में प्लाट नंबर 39, 40, 41 और 42 में सात भवन बने हुए हैं। इन मकानों के एवज में उन्हें 1 करोड़ का लोन चाहिए। बातों में आकर चोलामंडलम के अफसरों ने दस्तावेजों की जांच की और लोन मंजूर कर दिया। उन्हें 60 लाख और 40 लाख रुपए का लोन नवंबर 2019 में दिया गया।
लोन की किश्तें जमा नहीं होने पर फायनेंस कंपनी (finance company) ने आहूजा परिवार के लोगों को नोटिस जारी किया, लेकिन किसी ने भी नोटिस का जवाब नहीं दिया गया। आवेदकों में सभी ने अपना मोबाइल नंबर भी बंद कर दिया। कंपनी ने इसके बाद सातों मकानों को कुर्क करने के लिए मौके का निरीक्षण किया तो पता चला कि इस जगह पर मकान बने हैं वो आहूजा परिवार के हैं ही नहीं। वहां किसी दूसरे लोगों का कब्जा है। उनके पास उन मकानों के दस्तावेज भी मौजूद हैं। कंपनी को इसके बाद ही पता चला कि उनके साथ धोखाधड़ी की गई है। अब कंपनी को आहूजा परिवार से 40.50 लाख और 54.33 लाख की वसूली करनी है। धोखाधड़ी के पुख्ता प्रमाण मिलने के बाद कंपनी के मैनेजर प्रकाश वर्मा ने इसकी एफआईआर सरस्वती नगर थाने में दर्ज कराई है।
00 बिना जांचें के कैसे दे दिया लोन
किसी भी बैंक या फायनेंस कंपनी (finance company) से होम या किसी जमीन-प्लॉट के बदले में लोन के लिए आवेदन मिलने के साथ ही संबंधित बैंक या कंपनी प्रॉपर्टी की सर्च रिपोर्ट तैयार करवाती है। इसमें इस बात की जांच की जाती है कि लोन लेने वाले आवेदक ने जो दस्तावेज दिए हैं वे सही हैं या नहीं। मौके पर बताए गए मकान या जमीन है या नहीं? इन सब बातों की जांच के बाद ही लोन अप्रूवल किया जाता है। एफआईआर में कंपनी ने दावा किया है कि आहुजा परिवार से मिले कागजात और तस्वीरों पर भरोसा करके लोन दे दिया गया। पुलिस को शक है कि कहीं कंपनी के किसी कर्मचारी की मिली भगत तो नहीं है।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरAugust 17, 2026अपहरण के दो आरोपी गिरफ्तार, दो पहले ही हो चुके है गिरफ्तार
बिलासपुरAugust 17, 20261 सितंबर से कांग्रेस नेता अमित तिवारी करेंगे आमरण अनशन, कहा- विधायक अपना वादा पूरा करे या हमारे धरने में आकर बैठे
बिलासपुरAugust 16, 202615 अगस्त की खास खबर : शोले, गोवा, शेरा और रोमियो सब बिका, एक पकड़ा गया
बिलासपुरAugust 16, 2026नयनतारा शर्मा कॉलेज में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया स्वतंत्रता दिवस
