बिलासपुर। सरकंडा पुलिस ने मटियारी की 8 महिलाओं को 90 किलो गांजा के साथ गिरफ्तार किया है। महिलाएं आधीरात रेलवे स्टेशन से ऑटो में भरकर गांजा ले जा रही थी।
मामले का विवरण इस प्रकार है कि दिनांक 17-18.5.2026 की दरम्यानी रात्रि लगभग 3.00 बजे मुखबिर से सूचना मिली की दो इलेक्ट्रिक ऑटो में रेलवे स्टेशन बिलासपुर की ओर से सीपत की ओर 8 महिलाएं अपने साथ भारी मात्रा में मादक पदार्थ गांजा बोरियों एवं कपड़ों के गट्ठा में छिपाकर ले जा रहे हैं। सूचना पर मोपका पुलिस चौकी की टिम गवाहों के साथ तथा ACCU की टीम मौके पर पहुंची और एक साथ सीपत रोड सीमेंट कंपनी के पास घेराबंदी कर ऑटो को रोककर जांच की। इस रेड कार्रवाई में दो इलेक्ट्रिक ऑटो में 8 महिलाओं को पकड़ा और उनके कब्जे से आठ प्लास्टिक की बोरी एवं कपड़ों के गट्ठा की जांच की तो छिपाकर रखे कुल 86 पैकेट मादक पदार्थ गांजा मिला। गांजा खाकी टेप से लिपटा हुआ था। जिसे पुलिस ने जप्त किया। पकड़े गए सभी महिलाओं के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धाराओं के तहत विधि अनुरूप कार्यवाही की गई।
जब्ती- 01/ कुल 8 बोरी में 86 पैकेट खाकी टेप से लिपटा गांजा प्रत्येक लगभग 1 किलो ग्राम जुमला वजन 90 किलो ग्राम
02/ दो इलेक्ट्रिक ऑटो CG 10BS 7574, CG 10CC3813 कुल कीमती 4675000₹
आरोपीगण 01/ अशोक बाई पति सुदामा शिकारी 45 वर्ष निवासी मटियारी
02/ नंद कुमारी पति लालमन शिकारी 45 वर्ष निवासी ग्राम मटियारी
03/ लक्ष्मी शिकारी पति बलराम यादव 30 वर्ष निवासी ग्राम मटियारी
04/ द्रोपती शिकारी पति जागेश्वर उम्र 50 वर्ष निवासी ग्राम मटियारी
05/ ग्यास बाई पति लालू शिकारी 50 वर्ष निवासी ग्राम मटियारी
06/ गंगा सिंह पति विद्या शिकारी 30 वर्ष निवासी ग्राम मटियारी
07/ रम्मती शिकारी पति स्वर्गीय चंद्र लाल 50 वर्ष निवासी ग्राममटियारी
08/ इंद्राणी पति दिलीप शिकारी 45 वर्ष निवासी ग्राम मटियारी थाना सीपत
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरAugust 17, 2026अपहरण के दो आरोपी गिरफ्तार, दो पहले ही हो चुके है गिरफ्तार
बिलासपुरAugust 17, 20261 सितंबर से कांग्रेस नेता अमित तिवारी करेंगे आमरण अनशन, कहा- विधायक अपना वादा पूरा करे या हमारे धरने में आकर बैठे
बिलासपुरAugust 16, 202615 अगस्त की खास खबर : शोले, गोवा, शेरा और रोमियो सब बिका, एक पकड़ा गया
बिलासपुरAugust 16, 2026नयनतारा शर्मा कॉलेज में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया स्वतंत्रता दिवस
