पत्थलगांव। पत्थलगांव पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने चोरी की 16 मोटर सायकिल बरामद किया है और 6 चोर और 4 खरीददार को गिरफ्तार किया है।

नवनियुक्त पुलिस अधीक्षक विजय अग्रवाल के निर्देश में पत्थलगांव एसडीओपी योगेश देवांगन द्वारा टीम गठित कर रेड की है। पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि ग्राम पालीडीह का आर्यन यादव दीवानपुर का राजेश यादव, मंटू नट, शिवम् नट, पतरापाली का अजित कुजुर, ग्राम जगडा का मिथुन एक्का, रोशन एक्का सभी लोग गैंग बनाकर सिलसिलेवार तरीके से मोटरसाइकिल चोरी की वारदात को अंजाम दे रहे हैं। इसके अलावा ग्राहक ढूंढ़कर चोरी की बाइक को आस पास के क्षेत्र में खपाते है। सूचना पर थाना पत्थलगांव एसडीओपी योगेश देवांगन के नेतृत्व में टीम गठित किया गया तथा संदेहियों को अलग अलग जगह से टीम द्वारा रेड कार्यवाही कर हिरासत में लेकर कड़ाई से पूछताछ करने पर गैंग बनाकर बाइक चोरी करना स्वीकार किए जिस पर आरोपियों की निशानदेही पर 16 मोटरसाइकिल बरामद किया गया। आरोपियों से चोरी की मोटरसाइकिल खरीदने वाले 04 ग्राहकों ललित यादव निवासी दिवानपुर,प्रदीप यादव निवासी पीठा आमा, देवेन्द्र नाथ सिंह निवासी घरघोड़ा,महावीर सोनवानी निवासी घरघोडा के कब्जे से भी चोरी की मोटरसाइकिल बरामद कर उनके खिलाफ धारा 411 भा द वी के तहत कार्यवाही की जा रही है। आरोपियों के विरुद्ध इस्तगासा क्रमांक 03, 04, 05, 06, 07, 08, 09 धारा 41(1-4)/379, 411, 34 भा द वी के तहत कार्यवाही की जा रही है इसके अलावा थाना पत्थलगांव के अपराध क्रमांक 121/21 धारा 379 भा द वी 154/21 धारा 457, 380, 129/21 धारा 379 भा द वी, 164/21 धारा 379 भा द वी में चोरी गए मोटरसाइकिलों को भी पुलिस टीम द्वारा बरामद कर लिया गया है। समस्त कार्रवाई में पत्थलगांव पुलिस का विशेष योगदान रहा।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरSeptember 18, 2026जानलेवा हमला करने वाले तीन युवक गिरफ्तार, थी पुरानी रंजिश, बदला लेने कर दिया लोहे की पाइप से हमला
बिलासपुरSeptember 17, 2026मुख्यमंत्री के क्षेत्र में भाजपा को बड़ा झटका, 8 पार्षदों ने दिया इस्तीफा, कहा – बिजली, पानी, सड़क के लिए तरस गए
बिलासपुरSeptember 16, 2026ढाबा को बना लिया था बार, पुलिस ने किया संचालक को गिरफ्तार, जप्त की शराब की बोतलें
बिलासपुरSeptember 16, 2026झीरम कांड के 10 आरोपियों को मृत्यु दंड की सजा, कांग्रेस के 29 नेताओं की हुई थी हत्या, देखें आरोपियों की सूची…
