
बिलासपुर। प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के द्वारा बिलासपुर को अरपा नदी पर दी गई दो बराज निर्माण की सौगात के कार्यस्थल और कार्य की प्रगति का जायज़ा लेने जल संसाधन मंत्री श्री रविन्द्र चौबे आज बिलासपुर दौरे पर पहुंचे। यहां पर उन्होंने निर्माणाधीन बराज स्थल का निरीक्षण किया ।
श्री चौबे ने पहले सरकंडा के शिव घाट और उसके बाद शनिचरी के पचरी घाट के कार्य स्थल का निरीक्षण किया।बिलासपुर विधायक शैलेष पांडेय ने दोनों बराज की जानकारी तथा बिलासपुर स्मार्ट सिटी के द्वारा अरपा के दोनों तटों पर बनने वाले स्मार्ट रोड की विस्तृत जानकारी कृषि मंत्री श्री रविंद्र चौबे मंत्री को दी। मंत्री श्री चौबे ने अरपा में प्रदूषित जल छोड़े जाने पर चिंता व्यक्त की। जिस पर विधायक श्री शैलेश पांडेय ने बताया कि प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने अरपा के दोनों किनारों पर नाला बनाने की स्वीकृति दे दी है जिसका कार्य भी शीघ्र प्रारम्भ होगा।इस नाला निर्माण से अरपा में वर्ष भर शुद्ध जल का भराव दोनो बराज में हो सकेगा।दोनो बराज के निर्माण के बाद बिलासपुर के भूजल स्तर में वृद्धि होगी और अरपा अपने मूल स्वरूप में पुनः आएगी।
आज के निरीक्षण में कृषि व सिंचाई मंत्री श्री रविंद्र चौबे, विधायक शैलेष पांडेय ,विधायक श्रीमती रश्मि सिंह, महापौर रामशरण यादव ,सभापति शेख नजीरुद्दीन, जिला पंचायत अध्यक्ष अरुण सिंह चौहान,आशीष सिंह,विजय पांडेय, राजेन्द्र शुक्ल,शैलेंद्र जायसवाल, रामा बघेल,मोती थावरानी, दीपांशु श्रीवास्तव,अमीन मुगल, सुदेश दुबे ,स्वर्णा शुक्ला तथा विभाग के मुख्य अभियंता, कार्यपालन अभियंता समेत विभाग के सभी अधिकारी व इंजीनियर उपस्थित थे।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरAugust 26, 2026पत्नी की हत्या कर आँगन में जलाया, हड्डी को किया दफन, फिर थाने में लिखा दिया गुमशुदगी कि रिपोर्ट, लेकिन DNA रिपोर्ट से खुल गया राज
बिलासपुरAugust 26, 2026भोजली पर्व को देशभर में पहचान दिलाने का प्रयास, परंपरा बचाने महिलाओं ने उठाया बीड़ा
बिलासपुरAugust 25, 2026सावन के अंतिम सोमवार को जैताई मां की पावन धरा पर हुआ भव्य धार्मिक आयोजन
बिलासपुरAugust 25, 20262 हजार लोगों ने पीएम आवास का पैसा लिया लेकिन काम शुरू नहीं किया, अब होगी कार्रवाई, गांवों के सरपंच भी आए रडार में
