
बिलासपुर। सिविल लाइन पुलिस ने चोरी की 8 मोटर सायकल के साथ 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने सभी आरोपियों को न्यायलय में पेश किया जहां से सभी को जेल भेज दिया गया है।

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक उमेश कश्यप में मामले का खुलासा करते हुए बताया कि फुलचंद बंजारे पिता नर्मदा बंजारे राम 24 साल निवासी डोमनपुर थाना पण्डरिया जिला बिलासपुर वर्तमान पता अमेरी बगीचापारा थाना सकरी जिला बिलासपुर का थाना आकर दिनांक 9 जनवरी को रिपोर्ट दर्ज कराया था कि कोई अज्ञात चोर उसकी मोटर सायकल को वैभव डेयरी के सामने गंगा नगर से चोरी कर ले गया है। जिसकी पता तलाश हेतु मुखबिर एवं थाना की टीम को लगाया गया था। इसी दौरान मुखबीर से सूचना मिली कि एक लड़का चोरी की मोटर सायकल बेचने के लिए मंगला चौक के आसपास ग्राहक की तलाश कर रहा है। सूचना पर लड़के को पकड़कर पूछताछ करने पर अपना नाम राजकुमार कश्यप पिता जयराम कश्यप उन 26 वर्ष निवासी टेकर थाना सीपत जिला बिलासपुर बताया तथा अपने पास रखी मोटर सायकल को चोरी का होना स्वीकार किया। जिससे बारीकी से छानबीन करने पर विगत तीन साल से अपने अन्य साथी बादल राजपूत एवं सूरज कश्यप के साथ मिलकर इंदूचौक, नेहरू चौक, गंगानगर शुभम विहार, शनिचरी बाजार एवं शहर के अन्य हिस्से से अलग-अलग दिनांक और समय को मोटर सायकल चोरी करना स्वीकार किया। पकड़े गए आरोपी के साथियों को तालाश कर पकड़ा गया। जिनसे कुल 08 नग मोटर सायकल, 1 स्कूटी चोरी की किमत करीब 4 लाख 50 हजार की मोटर सायकल जब्त की गई। जिसमें आरोपी रामकुमार कश्यप से सीडी डीलक्स सिल्वर कलर एवं सीडी डीलक्स काला लाल रंग का 2. बादल राजपूत से सीसी डीलक्स लाल काला रंग का रजिस्ट्रेशन कमांक सीजी 10 एएच 4760 3. सूरज कश्यप से सीडी डीलक्त ताल काला रंग कमांक सीजी 10 एपी 6207, सीडी डीलक्स लाल काला रंग क्रमांक सीजी 10 ईएम a344, सीबी डॉन सिल्वर कलर कमांक सीजी 10 पीसी 8410, पैसन प्रो काले रंग का सीजी 11 एएस 2004, स्प्लेण्डर काला रंग का सीजी 10 बी 1709, टीवीएस स्कूटी पेप काला रंग का सीजी 7021 से उक्त मोटर सायकल को बरामद कर जशी किया गया है। जप्त वाहनों में से तीन वाहन के विरूद्ध थाना सिविल लाईन में अलग-अलग अपराध धारा 379 भादवि पंजीबद्ध है शेष 8 मोटर सायकल को धारा 41( 14)/370 भादवि में जप्त कर उनके माल दाबेदारों की तलास की जा रही है। तीनों अरोपियों को 12 दिसम्बर को गिरफ्तार किया गया। जिन्हे पृथक से न्यायालय पेश किया जाता है। इस कार्यवाही में थाना सिविल लाईन थाना प्रभारी निरीक्षक सनिप रात्रे, निरीक्षक मोहन भारद्वाज, उनि अशोक द्विवेदी, प्रकार सूरज तिवारी, आर सरफराज खान, संजीव जांगड़े. जय साह विकास यादव, देवेन्द्र दुबे का महत्वपूर्ण भूमिका रहा।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरOctober 11, 2026बैटरी चोरी के 06 आरोपी गिरफ्तार, मोबाइल कंपनी के टावर से किया था चोरी, खरीददार भी पकड़ाया
बिलासपुरOctober 11, 2026रेलवे में 3,548 पदों पर भर्ती, ग्रेजुएट छात्र बन सकते है मालगाड़ी प्रबंधक, 6 नवंबर तक कर सकते है ऑनलाइन आवेदन
सूरजपुरOctober 11, 2026सूरजपुर में मां – बेटे की हत्या, एक का शव सड़क में मिला तो एक का घर के अंदर
बिलासपुरOctober 11, 2026दुर्गा पंडाल में लगी आग, आतिशबाजी करना पड़ा भारी, पलभर में हो गई खाक
