

रायपुर। डीएसपी नसर सिद्दीकी के वाट्सअप नंबर में मंगलवार की रात एक मैसेज आया जिसमे 24 घंटे के भूतपूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंग और वर्तमान मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को जान से मारने की धमकी दी गई थी। मैसेज पढ़ने के बाद पुलिश महकमे में हड़कंप मच गया। आनन-फानन में नंबर साइबर सेल को दिया गया और लोकेशन लेकर मेसेज भेजने वाले को गिरफ्तार किया गया।
एक सिरफिरे युवक ने डीएसपी के सरकारी नंबर पर एक सनक भरा मैसेज भेज दिया। मैसेज को पढ़कर पहले तो अधिकारी भी सकते में आ गए। बाद में इस मैसेज के संबंध में अधिकारियों को दिया गया तो उनके भी होंस उड़ गए। मामला व्ही व्ही आई पी का था लिहाज मोबाइल नंबर तत्काल साइबर सेल को दिया गया। जब साइबर सेल ने नंबर ट्रेस किया तो लोकेशन पचपेड़ी नाका बताया। ट्रेस करने के बाद युवक को धर दबोचा गया। युवक सनकी मिजाज का है। युवक पचपेढ़ी नाका के पास टिफिन सेंटर चलाता है। युवक का नाम मनीष झाबक है। बीते कल शाम क़रीब साढ़े तीन बजे डीएसपी सिविल लाईंस के सरकारी नंबर पर SMS आया, जिस पर लिखा था- ’24 घंटे के अंदर भूपेश बघेल और रमन सिंह दोनों को मार डालूँगा जिसको जो करना है कर लो’ जानकारी के मुताबिक युवक को हिरासत में ले लिया गया है, उसके विरुद्ध धारा 506 और 507 के तहत अपराध दर्ज किया गया है, वहीं पृथक से 151 की कार्यवाही की जा रही है. युवक को लेकर यह जानकारी आई है कि वह कई बार सनक में ऐसे मैसेज भेजता रहता है। और इस फेर में इसके पहले भी पुलिस परेशान हो चुकी है. पर युवक की सनक थमती नहीं है।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरOctober 11, 2026बैटरी चोरी के 06 आरोपी गिरफ्तार, मोबाइल कंपनी के टावर से किया था चोरी, खरीददार भी पकड़ाया
बिलासपुरOctober 11, 2026रेलवे में 3,548 पदों पर भर्ती, ग्रेजुएट छात्र बन सकते है मालगाड़ी प्रबंधक, 6 नवंबर तक कर सकते है ऑनलाइन आवेदन
सूरजपुरOctober 11, 2026सूरजपुर में मां – बेटे की हत्या, एक का शव सड़क में मिला तो एक का घर के अंदर
बिलासपुरOctober 11, 2026दुर्गा पंडाल में लगी आग, आतिशबाजी करना पड़ा भारी, पलभर में हो गई खाक
