राजकिशोर नगर। स्वर्ण रेसिडेन्सी के गार्डन में 75 वां स्वतंत्रता दिवस (अमृत महोत्सव ) का भव्य आयोजन रखा गया। मुख्य अतिथि शहनवाज अंसारी द्वारा ध्वजारोहण किया गया,इस अवसर पर स्वर्ण वेलफेयर सोसायटी के अध्यक्ष केएस राजशेखर व सचिव एम प्रसाद की गरिमामय उपस्थिति रही। झंडे के सम्मान में राष्ट्रगान का सस्वर गायन महिला सदस्यों द्वारा किया गया।

शहनवाज अंसारी द्वारा मुख्य अतिथि उदबोधन में सन 1857 से 1947 तक हुए स्वतंत्रता संग्राम की विस्तृत जानकारी दी गयी। अविनाश धर शर्मा ने स्वतंत्रता संग्राम में नारी शक्ति के योगदान को रेखांकित किया गया । बच्चो के द्वारा भाषण प्रस्तूत किया गया जिसमें अर्श नवाज,जीया नवाज, इशान सिंह स्नेहा तिवारी,अराध्या तिवारी व अमलन के प्रयास को सराहना मिली ।देश भक्ति गायन में अनन्या,अन्वेशा प्रियदर्शनी,संध्या सोनी व मधुमिता के द्वारा गाए गानों को सराहा गया ।महिलाओं की आनंद दायक कुर्सी दौड प्रतियोगिता में प्रथम स्थान सविता हलधर को व द्वितीय स्थान संध्या सोनी को प्राप्त हुआ ।अंत में बच्चों के द्वारा आकर्षक व रोचक क्रिकेट मेच खेला गया जिसमें प्रथम ईशान सिंह की टीम व द्वितीय अदनन की टीम रही ।पुरे आयोजन में सोसायटी मेम्बर अपने परिवार के साथ आनंद लेते रहे ,सबको एकजुट रखने के उद्येश्य में यह आयोजन शतप्रतिशत सफल रहा ।कार्यक्रम को सफल बनाने में केएस राजशेखर,एम प्रसाद, एचके हलधर , संजय भौमिक , नील नायक, सुब्रत तिवारी, विनोद यादव का योगदान सराहनीय एवं अनुकरणीय रहा।

Author Profile

Latest entries
बिलासपुरSeptember 19, 2026जबरिया चंदाखोरी वसूली के खिलाफ व्यापारी हुए लामबंद, 23 को बाजार बंद रखने का ऐलान
दुर्गSeptember 19, 2026BSP से लोहा चोरी करने वाले प्राइवेट स्टील प्लांट के MD और डायरेक्टर गिरफ्तार, करोड़ो रूपए का लोहा चोरी का मामला
बिलासपुरSeptember 18, 2026जानलेवा हमला करने वाले तीन युवक गिरफ्तार, थी पुरानी रंजिश, बदला लेने कर दिया लोहे की पाइप से हमला
बिलासपुरSeptember 17, 2026मुख्यमंत्री के क्षेत्र में भाजपा को बड़ा झटका, 8 पार्षदों ने दिया इस्तीफा, कहा – बिजली, पानी, सड़क के लिए तरस गए
