बिलासपुर। पुलिस ने राशन दुकानों से चावल चोरी कर राइस मिल में बेचने के आरोप में सरगांव के दो लोगों के साथ एक राइस मिल के मैनेजर को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने राइस मिल से 500 बोरी चावल और 3 सौ खाली बोरी जब्त की है।
बीती रात खबर मिली कि पूर्व में चुराई गई चावल बोरियों को एक पिक अप वाहन में भरकर बिल्हा के राइस मिल में बेचने के लिए कुछ लोग जा रहे हैं। थाना प्रभारी पारस पटेल की टीम ने घेराबंदी कर वाहन में सवार दो लोगों को हिरासत में लिया। वाहन में 30 बोरी चावल भरे हुए थे।

उन्होंने बताया कि वह इस चावल को बिल्हा के लक्ष्मी राइस मिल में बेचने के लिए ले जा रहे हैं। पुलिस ने राइस मिल के मैनेजर मन्नालाल अग्रवाल (50 वर्ष) को बुलाकर पूछताछ की। उसने कबूल किया कि वह पिछले कुछ महीने से सरगांव के समीप ग्राम चिरौटी के रहने वाले इन दोनों आरोपियों विजय कुमार पात्रे (38 वर्ष) और दौलत राम पात्रे (29 वर्ष) से चावल खरीदता रहा है। इसके बाद पुलिस ने राइस मिल में छापा मारा और वहां से 500 बोरी पीडीएस का चावल जब्त कर लिया। साथ ही पीडीएस चावल की 300 बोरियां भी जब्त की गई जिन्हें पहले ही खाली कराई जा चुकी थी। तीनों आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया है। पुलिस यह पता लगा रही है कि यह चोरियां किन दुकानों से की गई और इसमें कौन-कौन अन्य आरोपी संलग्न थे।

Author Profile

Latest entries
बिलासपुरSeptember 19, 2026जबरिया चंदाखोरी वसूली के खिलाफ व्यापारी हुए लामबंद, 23 को बाजार बंद रखने का ऐलान
दुर्गSeptember 19, 2026BSP से लोहा चोरी करने वाले प्राइवेट स्टील प्लांट के MD और डायरेक्टर गिरफ्तार, करोड़ो रूपए का लोहा चोरी का मामला
बिलासपुरSeptember 18, 2026जानलेवा हमला करने वाले तीन युवक गिरफ्तार, थी पुरानी रंजिश, बदला लेने कर दिया लोहे की पाइप से हमला
बिलासपुरSeptember 17, 2026मुख्यमंत्री के क्षेत्र में भाजपा को बड़ा झटका, 8 पार्षदों ने दिया इस्तीफा, कहा – बिजली, पानी, सड़क के लिए तरस गए
