बिलासपुर। बाजार में नकली सामान का गोरखधंधा करने वालो पर पुलिस ने सख्ती शुरू कर दी है सिविल लाइन पुलिस ने नकली हार्पिक, लाइजोल बेचने वाले 2 आरोपी को पकड़कर जेल भेज दिया है आरोपियों से बड़ी मात्रा में नकली प्रोडक्ट जब्त किया गया है।


पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार हार्पिक, लाइजोल के अधिकारियों ने सिविल लाइन्स थाने में सूचना दी थी कि गोंड़पारा में एक व्यक्ति उनकी कंपनी के नाम से नकली उत्पाद बनाकर बाजार में बेच रहा है। इसके बाद मामले की सूचना पाकर पुलिस ने एक टीम बनाकर वहां पर छापेमारी की। छापेमारी के दौरान पुलिस ने सुमित गुप्ता व राजेन्द्र अरोरा नामक दो लोगों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से पुलिस ने लगभग 2000 नकली हार्पिक और लाइज़ोल की बोतल सहित एक छोटा हाथी गाड़ी भी बरामद किया है। पूछताछ के दौरान गिरफ्तार आरोपियों ने कबूल किया है कि वे काफी समय से हार्पिक, लाइज़ोल कंपनी के नकली सामान बनाकर बाजार में बेच रहे थे। आरोपी सिविल लाइन्स थाना क्षेत्र में राजेंद्र नगर चौक के एक दुकान में नामी कंपनी के नाम से नकली सामान शहर में सप्लाई कर रहे थे। राजेन्द्र अरोरा ने पूछताछ में बताया कि वो माल सुमित के यहां से मंगाता है। इसके बाद पुल्स ने गोंड़पर स्थित थोक दुकान में छापामार करवाई की गई। यह पर सुमित गुप्ता ने वाहन में भरकर बड़ी मात्रा में हार्पिक और लाइजोल कि सप्लाई करने की तैयारी में था। पुलिस ने 50 पेटी से ज्यादा हार्पिक और लाइजोल जब्त किया है। इस मामले में थोक ब्यापारी के साथ दुकानदार को पुलिस ने गिरफ्तार करके जेल भेजने से ब्रांडेड कम्पनी का नकली सामान शहर में खपाने वालो में हड़कम्प मच गया है।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरSeptember 19, 2026जबरिया चंदाखोरी वसूली के खिलाफ व्यापारी हुए लामबंद, 23 को बाजार बंद रखने का ऐलान
दुर्गSeptember 19, 2026BSP से लोहा चोरी करने वाले प्राइवेट स्टील प्लांट के MD और डायरेक्टर गिरफ्तार, करोड़ो रूपए का लोहा चोरी का मामला
बिलासपुरSeptember 18, 2026जानलेवा हमला करने वाले तीन युवक गिरफ्तार, थी पुरानी रंजिश, बदला लेने कर दिया लोहे की पाइप से हमला
बिलासपुरSeptember 17, 2026मुख्यमंत्री के क्षेत्र में भाजपा को बड़ा झटका, 8 पार्षदों ने दिया इस्तीफा, कहा – बिजली, पानी, सड़क के लिए तरस गए
