बिलासपुर। सीपत थाने का पूरा स्टाफ उस समय सत्र रह गए जब एक ब्यक्ति ने अपने बच्चे के अपहरण की शिकायत लेकर पहुंचे। यही नही उसने 50 हजार रुपए फिरौती मांगने की भी बात कही। जब पुलिस ने बच्चे को बरामद किया तो मामला कुछ और निकला। पति ने अपनी पत्नी को सबक सिखाने के लिए अपहरण का रिपोर्ट दर्ज कर दिया।

पुलिस के अनुसार सोमवार की दोपहर सीपत क्षेत्र निवासी बीरबल वर्मा ( 42 ) ने सीपत थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाते हुए कहा की उसके 6 साल के बेटे आशीष वर्मा का किडनैप हो गया है। उसने बताया कि बच्चे को लौटाने के एवज में किडनैपर ने उससे 50 हजार रुपए कि डिमांड भी की है। पिता द्वारा रिपोर्ट दर्ज करवाने के तुरंत बाद ही पुलिस ने एक्शन लेते हुए साइबर टीम की मदद से 2 घंटे में बच्चे को बरामद कर लिया । लेकिन बच्चा किसी और के पास नहीं बल्कि अपने रिश्तेदार के साथ था। बच्चे की मां मीना वर्मा ( 29 ) ने ही उसे रक्षा बंधन पर अपने रिश्तेदार के पास भेजा था। जब मामले में पूछताछ हुई तो पता चला की पूरा मामला झूठा था। बच्चे को उसकी मां ने ही अपने रिश्तेदार के पास भेजा था। पति-पत्नी के जमता नही है और हमेशा विवाद होते रहता है। लिहाजा पति ने अपनी पत्नी को ठीक करने के इरादे से अपहरण का आरोप लगाते हुए रिपोर्ट कर दिया था। अब झूठी रिपोर्ट दर्ज करवाने के आरोप में पिता के खिलाफ पुलिस कार्रवाई करने की तैयारी कर रही है।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरSeptember 19, 2026जबरिया चंदाखोरी वसूली के खिलाफ व्यापारी हुए लामबंद, 23 को बाजार बंद रखने का ऐलान
दुर्गSeptember 19, 2026BSP से लोहा चोरी करने वाले प्राइवेट स्टील प्लांट के MD और डायरेक्टर गिरफ्तार, करोड़ो रूपए का लोहा चोरी का मामला
बिलासपुरSeptember 18, 2026जानलेवा हमला करने वाले तीन युवक गिरफ्तार, थी पुरानी रंजिश, बदला लेने कर दिया लोहे की पाइप से हमला
बिलासपुरSeptember 17, 2026मुख्यमंत्री के क्षेत्र में भाजपा को बड़ा झटका, 8 पार्षदों ने दिया इस्तीफा, कहा – बिजली, पानी, सड़क के लिए तरस गए
