बिलासपुर। बस स्टैंड की जमीन कांग्रेस को देने का भाजपा के पार्षदों ने जमकर विरोध किया। इसके बावजूद मंगलवार को सामान्य सभा मे प्रस्ताव पास हो गया है। इसी के साथ कांग्रेस को कार्यालय बनाने के लिए जमीन देने का रास्ता साफ हो गया है। इस मामले में नगर निगम में नेता प्रतिपक्ष अशोक विधानी ने सभापति को लिखित आपत्ति भी सौपा है।


जिला कांग्रेस कमेटी को जमीन एलाट करने के मामले में भाजपा के पार्षदों ने जमकर विरोध किया। भाजपा के पार्षद आसंदी के सामने बैठकर नारेबाजी करने लगे। भाजपा के सभी पार्षदों के हाथ मे स्लोगन और पाम्पलेट था। पार्षद सदन में जमीन के दलालों, होश में आओ, गुंडागर्दी नही चलेगी और भूपेश बघेल मुर्दाबाद जैसे नारे लगाते रहे। भाजपा पार्षदों की नारेबाजी और हो हंगामा के कारण सभापति ने 10 मिनट के लिए सभा स्थगित कर दिया। इस दौरान भाजपा पार्षद पूरे 10 मिनट तक नारेबाजी करते रहे। दस मिनट बाद जब सभापति सदन में आए तो भाजपा पार्षदों से कहा आपका विरोध दर्ज कर लिया गया है। सरकार को आपके विरोध से अवगत करा दिया गया है। अब अपनी सीट में बैठ जाएं, इसके बाद भाजपा पार्षद अपनी जगह पर बैठ गए। इसके बाद कांग्रेस के पार्षदों ने बहुमत के आधार पर प्रस्ताव पास कर दिया। महापौर ने सदन में कहा कि जमीन मुफ्त में नही दिया जा रहा है, नियमानुसार एक करोड़ 40 लाख रुपए शुल्क लेकर दिया जा रहा है। बता दें कि सामान्य सभा के प्रस्ताव क्रमांक 89 में कांग्रेस भवन हेतु भूमि आवंटन का प्रस्ताव था। भाजपा ने आम जनता की जमीन पर किसी पार्टी विशेष के भवन व कार्यालय बनाए जाने का विरोध किया। भारी विरोध के बावजूद अंततः कांग्रेस पार्षदों की संख्या अधिक होने के कारण प्रस्ताव 89 सर्व सम्मति से पास हो गया।

Author Profile

Latest entries
बिलासपुरSeptember 19, 2026जबरिया चंदाखोरी वसूली के खिलाफ व्यापारी हुए लामबंद, 23 को बाजार बंद रखने का ऐलान
दुर्गSeptember 19, 2026BSP से लोहा चोरी करने वाले प्राइवेट स्टील प्लांट के MD और डायरेक्टर गिरफ्तार, करोड़ो रूपए का लोहा चोरी का मामला
बिलासपुरSeptember 18, 2026जानलेवा हमला करने वाले तीन युवक गिरफ्तार, थी पुरानी रंजिश, बदला लेने कर दिया लोहे की पाइप से हमला
बिलासपुरSeptember 17, 2026मुख्यमंत्री के क्षेत्र में भाजपा को बड़ा झटका, 8 पार्षदों ने दिया इस्तीफा, कहा – बिजली, पानी, सड़क के लिए तरस गए
