बिलासपुर। कोरोना के कारण सालभर बाद हुए नगर निगम के सामान्य सभा की बैठक हुई। इस बैठक में 93 प्रस्ताव पास हुए। इसमें से 74 प्रस्ताव सरकार द्वारा संचालित विभिन्न पेंशन योजना से संबंधित था। शेष प्रस्तावों में महत्वपूर्ण सड़कों के नामकरण, राजकिशोर नगर के शॉपिंग कॉम्लेक्स की नीलामी, लायन्स सर्विसेज के कार्य को दो साल के लिए आगे बढ़ाने से संबंधित था। सामान्य सभा मे भाजपा पार्षदों केवल जमीन आबंटन को लेकर विरोध दर्ज कराया इसके बाद ज्यादत प्रस्ताव कुछ सुझावों के साथ सर्व सम्मति से पास हो गया।

सामान्य सभा की बैठक में निम्न प्रस्ताव पर हुए–:
1 ब्यापार बिहार में बन रहे स्मार्ट सड़क का नाम रामबाबू सोंथालिया के नाम पर करने का निर्णय लिया गया।
2 पार्षदों के मानदेय और पार्षद निधि बढ़ाने का निर्णय लिया गया है। अभी पार्षदों के मानदेय 7,500 रुपए और पार्षद निधि 4 लाख है।
3 राजेन्द्र नगर चौक स्थित उद्यान का नाम देश के पहले राष्ट्रपति डॉ राजेन्द्र प्रसाद के नाम पर करने का निर्णय लिया गया।
4 ब्यापार बिहार में नवनिर्मित प्लेनेटोरियम में डॉ एपीजे अब्दुल कलाम के नाम पर करने का निर्णय लिया गया।
5 शहर में हाईटेक तरीके से सफाई करने वाली कंपनी लायन सर्विसेज का सफाई ठेका 2 साल के लिए बढ़ाने का निर्णय लिया गया है। पहले के अनुबंध के अनुसार 3 साल का ठेका 5 सितंबर को समाप्त हो रहा है।
6 सामान्य सभा मे रखे गए प्रस्तावों में से 6 प्रस्ताव राजकिशोर नगर स्थित शॉपिंग कॉम्लेक्स की नीलामी और बिक्री से संबंधित था जिसे सर्व सम्मति से पास किया गया।
7 नगर निगम में जुड़े ने क्षेत्रो में रोड, नाली और पेयजल जैसे विकास कार्य के लिए सौ करोड़ रुपए शासन से मांगने का प्रस्ताव पास किया गया है।
8 महापौर निधि की तरह सभापति के लिए भी निधि देने का प्रस्ताव रखा गया था जिसे सर्वसम्मति से पास कर दिया गया है। अब इसे शासन के पास भेज जाएगा।
9 राजकिशोर नगर ब्यवसायिक कॉम्लेक्स में आगे का निर्माण कार्य करने के लिए 1 करोड़ 78 लाख 19 हजार रुपए का प्रस्ताव पास किया गया है।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरSeptember 19, 2026जबरिया चंदाखोरी वसूली के खिलाफ व्यापारी हुए लामबंद, 23 को बाजार बंद रखने का ऐलान
दुर्गSeptember 19, 2026BSP से लोहा चोरी करने वाले प्राइवेट स्टील प्लांट के MD और डायरेक्टर गिरफ्तार, करोड़ो रूपए का लोहा चोरी का मामला
बिलासपुरSeptember 18, 2026जानलेवा हमला करने वाले तीन युवक गिरफ्तार, थी पुरानी रंजिश, बदला लेने कर दिया लोहे की पाइप से हमला
बिलासपुरSeptember 17, 2026मुख्यमंत्री के क्षेत्र में भाजपा को बड़ा झटका, 8 पार्षदों ने दिया इस्तीफा, कहा – बिजली, पानी, सड़क के लिए तरस गए
