मां-बेटे मिलकर बेच रहे थे गांजा, पिता फरार, पुलिस ने जब्त किए 3 किलो 100 ग्राम गांजा

बिलासपुर। अरपा पार चिंगराज पारा से पुलिस ने 3 किलो सौ ग्राम गांजा जब्त किया है। पुलिस ने मां-बेटे को गांजा बेचते हुए पकड़ा है। दोनों को रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।

मिली जानकारी के अनुसार मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने आरोपियों की घेराबंदी कर प्रभात चौक चिगराजपारा स्थित राजू ठाकुर उर्फ बंदर वाला के घर में दबिश दी। इस दौरान राजू ठाकुर की पत्नि सावित्री ठाकुर एवं सौतेला पुत्र सुनील यादव मादक पदार्थ गांजा बेचते हुए मिले। दोनों आरोपियों के पास से एक सफेद रंग के झोला में रखा हुआ 3 किलो 100 ग्राम मादक पदार्थ गांजा मिला, जिसकी कीमत करीब 18 हजार 600 रूपये हैं तथा बिक्री के रकम 2590 रूपये को जप्त किया गया है। आरोपियों से पुछताछ करने पर बताया कि यह गांजा राजू ठाकुर उर्फ बंदरवाला लाकर बिक्री करता है। पुलिस ने राजू ठाकुर की तलाश की गई जो फरार है। प्रकरण में आरोपी मां बेटे को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर जेल भेज ढिया गया है। संपूर्ण कार्यवाही में थाना प्रभारी निरीक्षक परिवेश तिवारी के नेतृत्व में उप निरी . बी.आर. सिन्हा , उप निरी . सत्य नारायण देवांगन, उप निरी एच.आर. यदु . सहा.उप निरी . हेमंत आदित्य , सउनि शारदा सिंह म . प्र.आर. सुनीता अजगल्ले, आर . प्रमोद सिंह, सत्य प्रकाश पाटले, अविनाश कश्यप , लगन खाण्डेकर विवेक राय गोवर्धन शर्मा, मनोज साहू महिला आर . जिज्ञासा कौशिक, स्वाती बंजारे की महत्वपूर्ण भूमिका रही ।

Author Profile

नीरजधर दीवान /संपादक - मोबाइल नंबर 8085229794
नीरजधर दीवान /संपादक - मोबाइल नंबर 8085229794

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *